फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya arrived to visit Mahakal

Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, बोले- दरबार में आना सौभाग्य की बात

Tue, 11 Mar 2025 11:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आना सौभाग्य की बात है। भस्म आरती के दौरान जब बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में आए, तो उन्होंने एक अलौकिक अनुभूति की। उन्होंने बाबा महाकाल से देश, समाज और सभी के कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
Ujjain News: UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya arrived to visit Mahakal
महाकाल के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। यहां वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। वैसे तो पहले भी केशव प्रसाद मौर्य बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं, लेकिन भस्म आरती के दौरान उन्हें कुछ ऐसे अनुभव की प्राप्ति हुई कि आज उन्होंने बाबा महाकाल के जो निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए उसे वे शब्दों में बयां नहीं कर पाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बाबा महाकाल के दर्शन करने धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती अच्छी और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक भी किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मौर्य को तिलक लगाया पुष्प हार पहनाया और आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गौरव शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल की कृपा देश और समाज पर बनी रहे
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उप मुख्यमंत्री मौर्य ने जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ कहा कि महाकाल के दरबार में आने का अवसर मिलना ही सौभाग्य की बात है। बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर मन प्रसन्न हो गया। जब बाबा निराकार से साकार स्वरूप को धारण कर रहे थे। उस समय भक्त और भगवान के बीच की दूरी मानो मिट गई थी। हर कोई सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में ही डूबा हुआ नजर आ रहा था। बाबा महाकाल की कृपा देश और समाज पर बनी रहे। वे सभी का कल्याण करें और मुझे बार-बार दर्शनों के लिए बुलाते रहें बस यही मेरी बाबा महाकाल से कामना है।

2017 में ली थी उपमुख्यमंत्री की शपथ
केशव प्रसाद मौर्य वे सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। 19 मार्च 2017 को इन्होंने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed