फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Unknown vehicle collided with Kavad passenger, police is locating the vehicle

Ujjain News: अज्ञात वाहन ने मारी कावड़ यात्री को टक्कर, सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस लगा रही वाहन का पता

Fri, 21 Jul 2023 08:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 08:55 AM IST
सार

खंडवा के तिलोदिया में रहने वाला शिवा अपने कुछ साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था। सभी लोग ओंकारेश्वर से उज्जैन के लिए जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Ujjain News: Unknown vehicle collided with Kavad passenger, police is locating the vehicle
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर से उज्जैन आ रहे कावड़ यात्री को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। कावड़ यात्री गंभीर घायल हुआ है। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टक्कर मार मौके से भागे वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरे देख रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


खंडवा के तिलोदिया में रहने वाला शिवा पिता भगवान गोलकर कक्षा 11 वीं का छात्र है। श्रावण मास होने पर वह अपने 15 साथियों के साथ ओंकारेश्वर से उज्जैन तक की कावड़ यात्रा पर निकला है। कावड़ यात्रियों का दल नर्मदा का पवित्र जल भरकर पैदल उज्जैन पहुंचा था और इंदौर रोड तपोभूमि के सामने से महाकाल मंदिर का रास्ता तय कर रहे थे। यात्रा में शामिल सभी आगे-पीछे चल रहे थे। उसी दौरान तेजगति से आए वाहन ने शिवा को पीछे से टक्कर मारी और भाग निकाला। गंभीर घायल हुए शिवा को साथी लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया है। शिवा को सिर और हाथ में ज्यादा चोंट लगी है। साथी कावड़ यात्री अनोखीलाल ने बताया कि वह आगे चल रहा था, शिवा पीछे था। लोगों ने उसे दुर्घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी साथी पहुंचे। नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घायल शिवा के परिजनों को सूचना दी गई थी, जो जिला अस्पताल पहुंच गये थे। वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed