फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Case of daughter death due to high tension line

Ujjain News: हाईटेंशन लाइन की चपेट से हुई बेटी की मौत का मामला, परिजनों ने एसपी से गुहार लगाकर कहा जांच कराओ

Wed, 01 May 2024 09:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 09:46 PM IST
सार

परिजनों ने एसपी से गुहार लगाकर कहा, बेटी की मौत कैसे हुई। इसकी जांच कराओ और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाओ।

विज्ञापन
Ujjain News Case of daughter death due to high tension line
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नागदा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, जिसमें नौ वर्षीय बालिका का शव घर की छत पर मिला, जो की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका का शरीर दो भाग में बंट गया था। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अपने पड़ोसियों पर बच्ची की जान लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि 24 अप्रैल 2024 बुधवार की शाम यह घटना घटित हुई थी, जिसमें अलिस्बा पिता शाहरुख उम्र 9 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा मदरसे में पढ़ाई करने के बाद घर लौटी थी। जहां उसने घरवालों को बताया था कि पड़ोस में रहने वाली गुड़िया ने उसके कुछ पैसे चुरा लिए हैं। घर वालों के समझाने पर अलिस्बा मान तो गई थी। लेकिन जब गुड़िया पैसे देने के लिए उसे फिर बुलाने आई तो वह अपने भाई अयान के साथ गुड़िया के घर चली गई थी।
विज्ञापन


अलिस्बा की मां शबाना बी ने बताया कि शाम को 5:30 बजे हम कुछ काम कर रहे थे, तभी अचानक आवाज आई कि घर के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में कोई आ गया है। शोर सुनकर हम भी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अलिस्बा की मौत हो चुकी है और उसका शरीर दो टुकड़ों में छत पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना भी ने बताया कि इस घटना के बाद हमने नागदा थाना पुलिस को कई बार पड़ोसी तौसीफ, सादिक, आसिफ के परिवार के द्वारा अलिस्बा को जान से करने का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही। लेकिन पुलिस हर बार हमें यह कहकर टालती रही कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने दो उसके बाद कार्रवाई होगी। शबाना बी ने बताया कि न तो समाज और न ही पुलिस इस मामले में हमारी कोई मदद कर रही है। स्थिति यह है कि तोशिफ, सादिक और आसिफ का परिवार अपने घर से भी इस घटना के बाद से ही गायब है।


एसपी के नाम दिया ज्ञापन कहा
अलिस्बा की मौत के बाद उसके परिजनों ने उज्जैन पहुंचकर एसपी प्रदीप शर्मा के नाम ज्ञापन दिया और यह मांग की कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि जिस स्थान से अलिस्बा का शव मिला था, वहां जाने का कोई रास्ता नहीं है। फिर ऐसे मे अलिस्बा आखिर छत पर कैसे पहुंची, जिसकी जांच होना चाहिए। याद रहे कि इस घटना का वीडियो सोश्यल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाईटेंशन की चपेट से हुई बेटी की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed