फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news International Hindu Parishad Malwa Province Training Session

Ujjain News: हिंदू परिषद के मालवा प्रांत में फिर उठा मुस्लिमों की बढ़ती आबादी का मुद्दा, कठोर कानून बनाने की म

Tue, 16 Apr 2024 11:52 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग में गौर ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार इसे रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
ujjain news International Hindu Parishad Malwa Province Training Session
कार्यक्रम के दौरान के फोटो....

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मालवा प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में संपन्न हुआ। इसमें परिषद के मंत्री प्रदीप गौर ने कहा कि आज देश मे मुसलमानो की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार को जल्द कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है। आज हिंदू असुरक्षित महसूस कर रहा है। हर जगह हमारे हिंदू समाज पर, साधु-संतों पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुत्व की बात करने वालों का देश में सिर कलम किया जा रहा है। चाहे वह गुजरात हो या राजस्थान, हिंदू नेताओं की हत्या हो रही है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री प्रदीप गौर ने चिंतामण स्थित श्री राम वाटी में आज देश में गौमाता काटी जा रही है। इसके लिए भी केंद्र सरकार जल्द से जल्द और राज्य सरकार डॉ. मोहन यादव की सरकार भी मध्य प्रदेश में गौमाता का कानून बनाए। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। एंटी लव जिहाद कानून बनाया जाए। मुस्लिम युवा हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद का बढ़ावा दे रहे हैं। इसके ऊपर भी एक कानून पास किया जाए। परिषद से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल एवं महिला परिषद ओजस्विनी परिषद, हिन्दू हेल्पलाइन संयुक्त आयाम का दो दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल उज्जैन महानगर अध्यक्ष दीपक माली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर जिला के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। केंद्रीय सह-संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। परम पूज्य संतों की उपस्थिति में डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया संस्थापक एवं अध्यक्ष की उपस्थिति में इस संगठन का निर्माण हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम के दौरान के फोटो....

 

कार्यक्रम के दौरान के फोटो....

 

कार्यक्रम के दौरान के फोटो....

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed