फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain news Accused who posted video of knife waving on social media arrested

Ujjain News: सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर वीडियो डालने वाले आरोपी गिरफ्तार, लोगों में डर बनाने किया था पोस्ट

Mon, 15 Apr 2024 08:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 08:58 AM IST
सार

महाकाल पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। जिसमें दो युवक कार में बैठे हुए हैं और चाकू लहरा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया था।  

विज्ञापन
ujjain news Accused who posted video of knife waving on social media arrested
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में रंगदारी, हफ्ता वसूली और लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो आराोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर चाकू दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बेगमपुरा पुल के पास मुखबिर की सूचना पर सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियों पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी जप्त किए हैं। आरोपी फरदीन उर्फ चिन कादर 19 वर्ष निवासी बेगमबाग कॉलोनी और सखी उम्र 20 वर्ष निवासी बेगम बाग कॉलोनी मकबरा के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना महाकाल में आर्म्स एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी थाने में पहले से एक-एक केस दर्ज है।
विज्ञापन


बहुप्रसारित वीडियो में लहरा रहे थे चाकू
महाकाल पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। जिसमें दो युवक कार में बैठे हुए हैं और चाकू लहरा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए यह वीडिया बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed