फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain news: Two miscreants who committed six thefts in a month arrested

Ujjain news: शौक पूरे करने के लिए चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक माह में 6 से अधिक वारदात को दिया अंजाम

Fri, 31 May 2024 08:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 May 2024 08:40 AM IST
सार

पूछताछ में एक ने तीन और दूसरे ने चार वारदात का खुलासा किया है। दोनों बदमाशों से छह लाख कीमत के आभूषण और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Ujjain news: Two miscreants who committed six thefts in a month arrested
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधवनगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोनों अलग-अलग वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में एक ने तीन और दूसरे ने चार वारदात का खुलासा किया है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


दशहरा मैदान में 19 मई को शाम के समय प्रवीण नामक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। जिस पर माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर रामकृष्ण कॉलोनी देवासरोड पर रहने वाले जितेश को हिरासत में लिया। जितेश जो कि कुछ दिनों से काफी रुपये खर्च कर रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो उसने दशहरा मैदान में मकान का ताला तोड़कर चोरी की बात का खुलासा किया। 
विज्ञापन


चोरी का खुलासा होने पर अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ करने पर उसने दो माह पहले घासमंडी और दमदमा क्षेत्र के एक मकान में चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, आईफोन और कुछ नकद रुपये जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हिरासत में आया बदमाश शौक पूरा करने के लिए चोरी को अंजाम दे रहा था। उससे अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ जारी है। वहीं माधवनगर पुलिस ने कार्तिक चौक मेलाग्राउंड के पारदी डेरे से राहुल पिता शेर सिंह सिसौदिया को भी गिरफ्तार किया है। वह भी पिछले एक साल से थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात कर रहा था। उसने फ्रीगंज क्षेत्र की 2 दुकानों से कुछ नकदी चोरी करने के साथ महानंदानगर के एक सूने मकान और बाइक चोरी को अंजाम दिया था। 


बदमाश राहुल शातिर है और रेकी कर वारदात करता था। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक और आभूषण जप्त किये गए हैं। उसने सभी वारदात को अकेले अंजाम देना बताया है। बदमाश का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि दोनों बदमाशों से चोरी का खुलासा होने पर छह लाख कीमत के आभूषण और नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed