{"_id":"6561916b7578934d6d0abbdb","slug":"ujjain-news-two-and-a-half-year-old-innocent-died-in-collision-between-two-motorcycles-parents-serious-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में ढाई वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर, नानी के घर से आ रहा था बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में ढाई वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर, नानी के घर से आ रहा था बच्चा
Sat, 25 Nov 2023 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:56 AM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता गंभीर जख्मी हैं।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में शुक्रवार रात आगररोड पर हुई दुर्घटना में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। माता-पिता गंभीर घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार राघवी थाना क्षेत्र के घौंसला में रहने वाला जितेन्द्र परमार पत्नी विष्णुबाई और ढाई वर्षीय पुत्र विरेन्द्र को लेने ग्राम रावणखेड़ी ससुराल गए थे। तीनों रात को बाइक से घौंसला लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पुलिया से गुजरते समय उनकी भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। तीनों गंभीर घायल हो गये। सामने बाइक पर सवार युवक को मामूली चोंट लगी थी, जो मौके से भाग निकला। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। परिजन जानकारी मिलने पहुंचे थे। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद मासूम विरेन्द्र की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। माता-पिता का उपचार चल रहा है।