फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Through the app, 50 thousand rupees were withdrawn from the farmer account

Ujjain News: एप के माध्यम से किसान के खाते से निकाले 50 हजार रुपये, बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हुआ पीड़ित

Fri, 16 Jun 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

उज्जैन में एक किसान के खाते से 50 हजार रुपये की राशि पार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान ने अपनी फसल बेची थी, जिसका पैसा उसके खाते में आना था, लेकिन किसी ने एप के जरिए उसके खाते से पैसे निकाल लिए।

विज्ञापन
Ujjain News: Through the app, 50 thousand rupees were withdrawn from the farmer account
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के एक किसान के खाते से हैकर द्वारा हजारों रुपये एप के माध्यम से निकालने का मामला सामने आया है। जिसमें किसान ने पुलिस को आवेदन सौंपा है। पुलिस के मुताबिक युसुफ खान पिता ईस्माईल खान निवासी ग्राम बिरगोदा नाथु बड़नगर ने अपना गेहूं लोहाना उपार्जन केन्द्र पर 21 अप्रैल को तोला था। जिसका भुगतान 47 हजार 812 रुपये उसके खाते में आना थे। कुछ दिन बाद युसुफ खान ने सेंट्रल बैंक शाखा लोहाना कुटी के अपने खाते में भुगतान आने का पता किया तो,  बैंक खाते में गेहूं विक्रय की राशि नहीं आई थी। उसके बाद उपार्जन केन्द्र पर तलाश के दौरान पता चला कि यह राशि ग्राम लोहाना के पोस्ट ऑफिस खाते में डाल दी गई है। जब वहां जाकर संपर्क किया तो कर्मचारी ने बताया कि राशि अभी खाते में नहीं आई है। खाता बंद हो गया उसे वापस चालू कराना पड़ेगा तब रुपये खाते में आएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


खाता वापस चालू करने के संबंध में कुछ कार्रवाई की और कहा कि कुछ दिन बाद आ जाना। कुछ दिन बाद युसुफ को लोहाना पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर ग्राम पीपलू के पोस्ट ऑफिस सम्पर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि खाते से 11 मई 2023 को ही गेहूं विक्रय की राशी 47 हजार 811 रुपये शासन ने डाल दी थी। छानबीन करने के बाद पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वन मोबिक्विक एप के माध्यम से प्रार्थी के  खाते से 12 से 16 मई तक कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed