फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Threatened by young man for assaulting female doctor says take out and show Mahakal Sawari

Ujjain News: महिला डॉक्टर से मारपीट पर युवक की धमकी, कहा- निकालकर दिखाओ बाबा महाकाल की सवारी

Sat, 29 Jul 2023 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jul 2023 10:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में महिला डॉक्टर से मारपीट पर विशेष समुदाय के युवक ने धमकी दी है कि अगर आरोपियों के घर को नहीं तोड़ा गया तो महाकाल की सवारी नहीं निकालने दी जाएगी। फिलहाल, इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Ujjain News Threatened by young man for assaulting female doctor says take out and show Mahakal Sawari
मारपीट पर युवक की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शुक्रवार शाम गोलामंडी क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की थी। बल्कि उसे बचाने आए उसके भाई के साथ भी लात-घूसों से मारपीट करते हुए उन्हें चोट भी पहुंचाई थी। मामले में विशेष वर्ग के लोगों द्वारा खाराकुआं थाने के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन शनिवार दोपहर को वर्ग विशेष के लोग बड़ी संख्या में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद एसपी सचिन शर्मा से मांग की कि वे न्याय व कानून संगत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें। इन आरोपियों के मकानों को जल्द से जल्द तोड़ा जाए। पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन चल ही रहा था कि तभी वर्ग विशेष के इस प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने खुलेआम यह धमकी दे डाली कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो फिर बाबा महाकाल की सवारी निकाल कर दिखा दो।
विज्ञापन


युवक द्वारा ऐसी बात कही जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर ही बयान का विरोध शुरू हो गया था। लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही यह वीडियो वायरल होने लगा, इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस नेत्री नूरी खान से जब मीडिया ने बात की तो उनका कहना था कि मुझे ऐसे बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं एसपी साहब से मिलने गई हुई थी। अगर किसी ने बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने पर कोई अशोभनीय बात कही है तो यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी ऐसा कहा है तो उस पर कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि ऐसे व्यक्ति को हम भी साथ नहीं रख सकते, जो कि ऐसी सोच रखते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed