फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News They were stabbed for asking for borrowed money culprits got two years imprisonment

Ujjain News: उधारी के रुपये मांगने पर मारे थे चाकू, दोषियों को मिली दो-दो साल की सजा

Sun, 10 Sep 2023 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उधारी के रुपये वापस मांगने पर चाकू से हमला किया गया था। चार साल बाद मामले में कोर्ट ने दोषियों को दो-दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Ujjain News They were stabbed for asking for borrowed money culprits got two years imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में चार साल पहले उधारी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर चाकू मारने वाले दो आरोपी कोर्ट में दोषी साबित हुए। दशम अपर सत्र न्यायाधीश मंजुल पांडेय ने दोषियों को दो-दो साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 12 हजार रुपये जुर्माना भी कोर्ट द्वारा आरोपियों पर लगाया गया है।

विज्ञापन


जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेगर ने बताया, घटना 10 दिसंबर 2011 की है। जीवाजीगंज स्थित नामदारपुरा के रहने वाले नंदकिशोर ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नंदकिशोर के भाई निर्मल ने विनय को एक हजार रुपये समूह की किश्त भरने के लिए उधार दिए थे। जब विनय से उधारी के रुपये वापस मांगे तो वो विवाद करने लगा। इसी बात को लेकर वह शाम के समय विनय और उसका साथी संदीप चौहान उसके घर आए और गाली- गलौज कर कहा कि रुपये वापस मांगने की हिम्मत कैसे हुई। 
विज्ञापन


ऐसा बोलते हुए मारपीट करने लगे और चाकू निकालकर नंदकिशोर व उसके भाई निर्मल पर वार कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपी विनय और संदीप के खिलाफ धारा-452, 326, 324 और 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। चार साल तक चली सुनवाई में सभी पक्षों की दलीले सुनने के बाद अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed