फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Crime Miscreants who came to snatch mobile stabbed child

Ujjain Crime: मोबाइल छीनने आए बदमाशों ने बालक को चाकू मारा, देवासगेट थाने में मामला दर्ज

Tue, 14 May 2024 06:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 06:10 PM IST
सार

हिमांशु पिता दुर्गा प्रसाद रायकवार 17 वर्ष निवासी एकता नगर ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। ग्राहक का मोबाइल सुधारने के बाद से वापस देने ढांचा भवन दोस्तों के साथ जा रहा था।

विज्ञापन
Ujjain Crime Miscreants who came to snatch mobile stabbed child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के एकता नगर में रहने वाला बालक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। आज वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ग्राहक का मोबाइल देने जा रहा था, तभी हीरामिल रोड दरगाह के पास दो बदमाशों ने उसे रोककर चाकू मारे और भाग गए। देवासगेट पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


हिमांशु पिता दुर्गा प्रसाद रायकवार 17 वर्ष निवासी एकता नगर ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। ग्राहक का मोबाइल सुधारने के बाद से वापस देने ढांचा भवन दोस्तों के साथ जा रहा था, तभी हीरामिल की चाल दरगाह के पास दो युवकों ने उन्हें रोका और घूरने की बात कहते हुए चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू देखकर उसके दोस्त रोहित और यश मौके से भाग गए। घायल हिमांशु को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि दोनों बदमाशों के नाम पते नहीं जानता हूं, सामने आने पर पहचान सकता हूं। उक्त बदमाश संभवत: मोबाइल छीनने के मकसद से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed