फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The grave digger named the cemetery in his father name

Ujjain: कब्र खोदने वाले ने अपने पिता के नाम पर कर लिया कब्रिस्तान, समाजजन कमिश्नर से मिलकर करेंगे शिकायत

Fri, 27 Oct 2023 10:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

Ujjain News: जूना सोमवारिया रिंग रोड पर जमात हम्मालवाडी (कुरश्यान) के वक्फ कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले ने कब्रिस्तान को अपने पिता के नाम पर कर लिया। समाज के लोगों ने अब इस मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Ujjain News: The grave digger named the cemetery in his father name
कब्र खोदने वाले ने पिता के नाम कर लिया कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूना सोमवारिया रिंग रोड पर जमात हम्मालवाडी (कुरश्यान) के वक्फ कब्रिस्तान को कब्र खोदने वाले ने अपने पिता के नाम पर कर लिया। जिसके विरोध में पंचायत कुरश्यान का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कमिश्नर से मिलेंगे। वहींं, जन्म मृत्यु विभाग में भी जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


वक्फ कब्रिस्तान हम्मालवाड़ी इंतिजामिया कमेटी ने बताया कि यह कब्रस्तान म.प्र. व बोर्ड में रजिस्टर्ड कब्रिस्तान है, जिसका सर्वे नं. 739/2 और वक्फ रजिस्टर्ड क्र. 1003 है। कलेक्टर, पटवारी व सरकारी रिकार्ड में चढ़ा हुआ कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए जमाअत कुरेश्यान के पंचों व बुजुर्गों ने गुलजार शाह फकीर को रख लिया था। उसके इंतकाल के बाद इसका लड़का जाकिर शाह कब्र खोदता आ रहा है। इसने खामोशी से अपने व अपने वालिद के नाम से जन्म-मृत्यु विभाग के रिकार्ड में बाबुओं से साठगांठ कर वक्फ कब्रिस्तान हमालवाड़ी की जगह कब्रिस्तान का नाम गुलजार शाह करवाकर चढ़ा लिया है।
विज्ञापन


समाज के लोगों को पता चला तो उज्जैन नगर पालिका विभाग को जानकारी दी। समाज की मांग है कि नगर निगम जन्म-मृत्यु ऑफिस से कब्रिस्तान से कब्र खोदने वाले गुलजार जाकिर शाह का नाम खारिज करके कब्रिस्तान हम्मालवाडी किया जाए और जिन लोगों ने गलत कार्य किया है उनके खिलाफ धोखाधड़ी और 420 में कार्रवाई की जाए। इस मामले में पंचायत कुरश्यान का एक डेपुटेशन, जिसमें समाज प्रमुख शाकिर भाई (खालवाले), हाजी इस्माईल, हाजी अली हुसैन नाई, हाजी शेहजाद फुरशी, हाजी युनूस कुरशी, नौशाद भाई, दिलशाद कुरैशी जन्म-मृत्यु विभाग व कमिश्नर से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान की जमीन बेचना चाहते हैं इसीलिए लगा रहे हैं झूठे आरोप
इस पूरे मामले को लेकर जब जाकिर शाह के मोबाइल पर चर्चा की गई तो जाकिर शाह के बेटे जाफिर शाह ने बताया कि हमने कुछ गलत नहीं किया है। हम वर्षों से इस कब्रिस्तान पर काम करते आ रहे हैं। इसके सभी दस्तावेज भी हमारे पास हैं। वर्तमान में कुछ लोग इस कब्रिस्तान के पास की जमीन को बेचना चाहते हैं, इसीलिए वह इस प्रकार की शिकायत नगर निगम में कर रहे हैं। जाफिर शाह ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत पूर्व में भी की गई थी तब भी तत्कालीन निगम आयुक्त ने शिकायतकर्ताओं को आपत्ति होने पर कोर्ट में जाने को कहा था, लेकिन कोई भी कोर्ट नहीं गया और अब फिर हमें झूठी शिकायत कर इस प्रकार से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed