फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The cruel mother who left her 15-day-old baby in the train has been identified

Ujjain News: 15 दिन की बच्ची को ट्रेन में छोड़ने वाली निर्दयी मां की हुई पहचान, जल्द होगा मामले का खुलासा

Wed, 01 Nov 2023 05:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Nov 2023 05:08 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस में 15 दिन की बच्ची छोड़ने वाली निर्दयी मां की पहचान पुलिस ने कर ली है। जिस बाइक पर सवार होकर वह आई थी, उसे ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Ujjain News: The cruel mother who left her 15-day-old baby in the train has been identified
उज्जैन में महिला 15 दिन की बच्ची को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रविवार रात नर्मदा एक्सप्रेस में 15 दिन की बालिका को छोड़ने वाली निर्दयी मां इंदौर में बाइक पर युवक के साथ दिखाई दी है। जीआरपी ने बाइक नम्बर ट्रेस कर लिया है। इसके आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। महिला इंदौर से भी ट्रेन में सवार होकर उज्जैन आई थी। जीआरपी पूरे मामले का जल्द खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


रविवार रात ट्रेन क्रमांक 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 182 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई कि कोच एस/8 की बर्थ नंबर 56 पर एक नवजात बालिका को उसकी मां छोड़कर लापता हो गई है। ट्रेन के भोपाल पहुंचते ही जीआरपी एसआई श्वेता सोमकुंवर टीम के साथ कोच में पहुंची। इस दौरान सामने आया था कि महिला उज्जैन से ट्रेन में सवार हुई थी। टॉयलेट जाने का कहकर उतर गई थी। मामला उज्जैन स्टेशन से जुड़ा होने पर जीरो पर अपराध कायम कर सोमवार को उज्जैन जीआरपी को स्थानांतरित किया है। यहां धारा 317 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर छह पर लगे कैमरे देखे गए। इसमें मासूम के साथ निर्दयी मां प्लेटफार्म पर घूमती और ट्रेन में चढ़ने के बाद मासूम को छोड़कर वापस उतरती दिखाई दी। महिला के दिखाई देने पर आगे जांच करने पर सामने आया कि स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह आटो में बैठकर नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंची थी, जहां से बस में सवार होकर इंदौर पहुंची। जीआरपी टीम इंदौर पहुंची, जहां सीसीटीवी कैमरे देखे गए। महिला बस से उतरने के बाद एक युवक के साथ बाइक पर जाती नजर आई है। जीआरपी ने बाइक नम्बर ट्रेस कर लिया है। इंदौर रेलवे स्टेशन के कैमरे भी देखे गए। महिला और मासूम को बाइक सवार युवक छोड़ता हुआ भी दिखा है। अब जीआरपी को निर्दयी मां की पुख्ता जानकारी मिल गई है। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। जीआरपी महिला के साथ युवक को भी अपने साथ उज्जैन ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed