फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Strike in RTO office regarding various demands

Ujjain: विभिन्न मांगों को लेकर RTO कार्यालय में हड़ताल, बोले- ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई

Mon, 18 Sep 2023 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 04:33 PM IST
सार

उज्जैन बस दुर्घटना में आरटीओ को जिम्मेदार न मानने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसमें उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य परिवहन कार्यालयों में भी काम बंद रहा। नतीजा लाइसेंस, वाहनों के फिटनेस और अन्य कार्य करवाने आए लोग परेशान होते रहे।

विज्ञापन
Ujjain News Strike in RTO office regarding various demands
RTO कार्यालय में हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी आरटीओ ऑफिसों में सोमवार से काम बंद हो गया है। इसका कारण विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना है। मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर होने जा रही इस हड़ताल में अधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मूलभूत मांगें शासन के सामने रख रहे हैं। लेकिन उन पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

विज्ञापन


मामले में उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि सात मांगों को लेकर संगठन ने तीन अगस्त को भी ज्ञापन दिया था, जिस पर मांगों को 15 दिन में पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं हुई हैं। इसे देखते हुए पिछले दिनों हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से 18 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की। आज भी शासन यदि हमारी मांगों को नहीं मानता है तो अनिश्चितकालिन हड़ताल की योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारियों की वेतन विसंगती दूर करना, कैडर रिव्यू करना, क्रमोन्नति व्यवस्था लागू करना, दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद करना, जिला स्तर पर प्रवर्तन अमला देना, बस दुर्घटना में आरटीओ को उत्तरदायी न ठहराना, दूसरे अन्य विभागीय कार्यों में आरटीओ को न लगाना जैसी मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed