फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Simhastha like scene seen in the city after Peshwai sages and saints took royal bath

Ujjain News: शहर में दिखा सिंहस्थ जैसा नजारा, पेशवाई के बाद साधु-संतों ने किया शाही स्नान, चुनरी करेंगे अर्पित

Sun, 16 Jun 2024 06:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

रविवार सुबह नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा शिवांजलि गार्डन से ध्वज पूजन के साथ पेशवाई की शुरुआत हुई। साधु-संतों ने शस्त्रों के साथ अपना कौशल दिखाया। पेशवाई प्रमुख मार्गों से होती हुई जूना अखाड़ा नीलगंगा सरोवर पहुंची, जहां साधु-संतों ने शाही स्नान किया।

विज्ञापन
Ujjain News: Simhastha like scene seen in the city after Peshwai sages and saints took royal bath
शवाई के बाद साधु-संतों ने किया शाही स्नान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी गंगा दशहरे पर जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा सरोवर पर चारों ओर सनातन की ध्वज पताका लहराई। रविवार सुबह श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज व महंत देवगिरी महाराज ने वर्षों की परंपरा का निर्वहन किया। सबसे पहले पेशवाई निकाली गई, फिर सैकड़ों साधु-संतों के साथ नीलगंगा सरोवर में जूना अखाड़ा नीलगंगा के देवता को स्नान कराया गया। इसके बाद नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। 

विज्ञापन


श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा सरोवर पर प्रति वर्ष गंगा दशहरे पर शाही स्नान, पेशवाई, अभिषेक पूजन और महाआरती के साथ ही भंडारे का भव्य आयोजन होता है। इसी क्रम में रविवार सुबह नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा शिवांजलि गार्डन से ध्वज पूजन के साथ पेशवाई की शुरुआत हुई। साधु-संतों ने शस्त्रों के साथ अपना कौशल दिखाया। घोड़े और बग्गी में सवार होकर महामंडलेश्वर निकले। पेशवाई प्रमुख मार्गों से होती हुई जूना अखाड़ा नीलगंगा सरोवर जहां साधु-संतों ने शाही स्नान किया।
विज्ञापन




बताया जाता है कि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने सिंहस्थ 2016 के बाद 2017 से नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा घाट पर गंगा दशहरा उत्सव की शुरुआत की थी। इसका निर्वहन बखूबी किया जा रहा है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज और महंत देवगिरी महाराज ने बताया कि जूना अखाड़ा 2017 से लगातार नीलगंगा घाट पर गंगा दशहरा पूजन पर्व मना रहा है। इस वर्ष श्री जूना अखाड़ा, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आव्हान अखाड़ा श्री पंचायती अग्नि अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, नया उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा सहित अन्य अखाड़ों के संत-महंत नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान में शामिल हुए। इसके बाद सिहंस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से पेशवाई प्रारंभ हुई जो नीलगंगा चौराहा होते हुए जूना अखाड़ा घाट पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को होगी महाआरती
आज शाम को मां नीलगंगा की महाआरती के साथ ही संतों ओर भक्तजनों की प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। गंगा दशहरा महोत्सव में मां नीलगंगा को 108 फीट की चुनरी अर्पण की जाएगी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी होगी।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी हुए कार्यक्रम में शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गंगा दशहरे पर नीलगंगा सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने नीलगंगा सरोवर में स्थित मां गंगा का पूजन अर्चन किया और साधु संतों के साथ चर्चा भी की इस दौरान काफी समय तक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed