{"_id":"64b255dad9d9a8d55707d7c3","slug":"ujjain-news-rpf-caught-bagri-gang-who-stole-jewelery-from-train-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: हरियाणा के बागरी गैंग को RPF ने पकड़ा, कार से उज्जैन आकर ट्रेन में बैठकर करते थे आभूषणों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: हरियाणा के बागरी गैंग को RPF ने पकड़ा, कार से उज्जैन आकर ट्रेन में बैठकर करते थे आभूषणों की चोरी
Sat, 15 Jul 2023 01:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:46 PM IST
सार
आरपीएफ ने ट्रेनों में चोरी करने वाली हरियाणा की बागरी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बागरी गिरोह की महिलाएं और पुरुष ट्रेन में सवार होकर आभूषण चोरी किया करते थे।
विज्ञापन
बागरी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम रेल रतलाम मंडल ने यात्रियों के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाली चोरियों की रोकथाम के लिये मिशन यात्री की शुरूआत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर की है। जिसमें उज्जैन आरपीएफ को हरियाणा की बागरी गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। गैंग की दो महिला और दो पुरुषों को जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। आरपीएफ ने दूसरी गैंग के दो सदस्यों को भी पकड़ा है।
9 जुलाई को इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12415 के कोच बी-3 में चढ़ते समय महिला यात्री के साथ हुई 25 ग्राम वजनी चैन चोरी की शिकायत मिलने पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक हरिनारायण चौधरी ने अपनी टीओपीबी (थेफ्ट ऑफ पैसेंजर बिलॉगिंग्स) टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। जिसमें महिलाओं की गैंग दिखाई दी। जिसकी तलाश के लिये लगातार सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी गई। 10 जुलाई को दोबारा इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में गैंग की महिलाएं चढ़ती दिखाई दी। टीम ने सब इस्पेंक्टर यशपाल सिंह और महिला आरक्षक भारती धोटे के साथ महिलाओं की गैंग को पकड़ने का प्रयास किया। टीम की गिरफ्त में दो महिला और दो पुरुष आ गये। तीन महिला और दो पुरुष भीड़ में स्टेशन परिसर से बाहर निकले और देवास गेट के पास खड़ी हरियाणा पासिंग कार क्रमांक एचआर-26 सीबी 4720 में सवार होकर भाग निकले। टीम ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इधर गिरफ्त में आईं महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ करने पर सामने आया कि गैंग बागरी समाज की है। जो ट्रेनों में यात्रियों की चैन और आभूषण चोरी करने का काम करती है। सभी चार पहिया वाहन में बैठकर उज्जैन आते थे।गैंग देशभर में वारदात करने जाती है। सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आई गैंग के सदस्यों को जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। जहां उनसे चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।