{"_id":"6524e5f4f636eea9c6046bf7","slug":"ujjain-news-quota-of-leaders-in-mahakal-temple-ended-now-common-devotees-will-get-benefits-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: आचार संहिता का असर, महाकाल मंदिर में नेताओं का कोटा हुआ खत्म, अब आम भक्तों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: आचार संहिता का असर, महाकाल मंदिर में नेताओं का कोटा हुआ खत्म, अब आम भक्तों को मिलेगा लाभ
Tue, 10 Oct 2023 11:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:19 AM IST
सार
Ujjain News: आचार संहिता लगने की वजह से अब नेताओं को महाकाल मंदिर में मिलने वाली सुविधा को बंद कर दिया गया है।नेताओं को 350 भक्तों के लिए भस्म आरती अनुमति सुविधा दी जाती है। इसे आचार संहिता लागू होने के बाद बंद कर दिया गया है। जिसका अतिरिक्त लाभ अब 350 आम भक्तों को मिलेगा।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक विभाग हरकत में आ गए हैं। महाकाल मंदिर में राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्मआरती अनुमति अब बंद कर दी गई है। इनकी अनुमति अब ऑनलाइन में बढ़ाई है। अब आम भक्तों को ऑनलाइन अनुमति उपलब्ध हो सकेगी।
मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 'नेताओं को 350 भक्तों के लिए भस्म आरती अनुमति सुविधा दी जाती है। इसे आचार संहिता लागू होने के बाद बंद कर दिया गया है। जिसका अतिरिक्त लाभ अब 350 आम भक्तों को मिलेगा। राजनीतिक आधार पर दर्शन के लिए प्रोटोकॉल व्यवस्था भी आचार संहिता लागू रहने तक अब बंद रहेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा अब मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए हैं। यदि यह सुविधा जारी रखते हैं तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है।
प्रशासनिक प्रोटोकॉल पर बैठक के बाद निर्णय
महाकाल मंदिर में राजनीतिक प्रोटोकाल के अलावा प्रशासनिक प्रोटोकाल की भी व्यवस्था है। इसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दर्शन के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। मंदिर प्रशासक ने बताया कि आचार संहिता में प्रशासनिक प्रोटोकॉल चालू रहेगा या नहीं, इसका निर्णय कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।