फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Private bank job took life, deputy manager came under pressure and consumed poison

Ujjain News: प्राइवेट बैंक की नौकरी ने ले ली जान, डिप्टी मैनेजर ने प्रेशर में आकर जहर खा लिया

Thu, 01 Jun 2023 02:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 02:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने बहन को फोन लगाया था। बोला था कि काम का बहुत प्रेशर है। अब घर नहीं लौटूंगा।
 

विज्ञापन
Ujjain News: Private bank job took life, deputy manager came under pressure and consumed poison
हिमांशु राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गुरुवार शाम को एक युवक ने अपनी बहन को फोन लगाया। उससे कहा कि मैं बैंक से निकल गया हूं। मैंने सल्फास पाउडर खा लिया है। अब मैं घर नहीं लौटूंगा। इस फोन के तुरंत बाद युवती ने अपने भाई के दोस्तों और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। भाई की तलाश में घर से निकली तो वह शांति पैलेस चौराहे के पास मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नानाखेड़ा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई पवन राठौर ने बताया कि हिमांशु पिता प्रमोद राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वृंदावन धाम एक निजी बैंक की फ्रीगंज शाखा में डिप्टी ब्रांच मैनेजर पर है। दो महीने पहले ही उसे यह पोस्ट मिली थी। पिछले कुछ दिनों से हिमांशु कह रहा था कि अभी बैंक में काफी प्रेशर है। इस कारण वह डिप्रेशन में है। हिमांशु की बात सुनकर हमें लगता था कि सभी प्राइवेट कंपनियों में ऐसा ही प्रेशर रहता है। इस प्रेशर पर वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा, यह हमने कभी नहीं सोचा था। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर अदिति सिंह ने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से हिमांशु की मौत हुई है। इस मामले में जांच के लिए विसरा भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


यह हो सकता है मौत का कारण
कुछ समय पहले ही मृतक हिमांशु ने मकान के लिए 16 लाख रुपये का लोन लिया था। एक और इस लोन को भरने का टेंशन था और दूसरी ओर बैंक में टारगेट पूरे न होने की वजह से नौकरी जाने का डर था। इस वजह से वह डिप्रेशन में जा रहा था। परिजनों ने बताया कि इन्हीं कारणों से उसने डिप्रेशन में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को शेयर की थी बैंक डिटेल
हिमांशु राठौर ने सल्फास खाने के बाद बहन हिमानी राठौर को फोन किया। सल्फास खाने की जानकारी दी। इसके साथ ही हिमांशु ने हिमानी के व्हाट्सएप पर बैंक डिटेल भी शेयर की थी। हिमानी ने जब भाई के सल्फास खाने की बात सुनी थी तो उसने तुरंत परिवार और हिमांशु के दोस्तों को फोन लगाया। उसका पता लगाने को कहा था। हिमांशु को अस्पताल ले जाते समय भी उसे कुछ उल्टियां हो गई थी 


25 दिन का है मृतक का बेटा
हिमांशु का परिवार खुशहाल परिवार था। उसके पिता शासकीय सेवा कलेक्ट्रेट में पदस्थ होने के साथ ही परिवार में दादी, पिता, मां बहन के साथ ही उनके भाई भी थे। हिमांशु का विवाह ढाई वर्ष पूर्व नागदा में हुआ था। 25 दिन पहले ही उन्हें एक पुत्र भी हुआ था। हिमांशु पर डिप्रेशन इतना हावी था कि उसने किसी की भी परवाह नहीं की और सुसाइड कर लिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed