फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Pickup carrying workers overturned, three died in the accident

Ujjain News: श्रमिकों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, हादसे में तीन की मौत, 14 घायल, मटर तोड़ने जा रहे थे खेत

Tue, 31 Dec 2024 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Dec 2024 12:47 PM IST
सार

उज्जैन के पास महिदपुर तहसील के डेलची गांव में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हुआ। पिकअप में सवार 24 श्रमिक मटर तोड़ने के लिए रतलाम जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Ujjain News: Pickup carrying workers overturned, three died in the accident
पिकअप को निकालती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित महिदपुर तहसील में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 14 लोग घायल हो गए। हादस पिकअप के पलटने से हुआ। सभी लोग पिकअप में सवार थे और श्रमिक बताए जा रहे हैं। मटर तोड़ने के लिए लिए खेत जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उसके पहले ही  ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी के माध्यम से पिकअप हटाकर बाहर निकाल लिया था। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पिकअप क्रमांक UP BT 4134 में सवार होकर 24 श्रमिक महिदपुर तहसील से मटर तोड़ने के लिए रतलाम जा रहे थे। तभी डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गया। हादसे में काफी श्रमिक पिकअप के नीचे दब गए। गनीमत रही कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा करवाने के साथ ही यहां फंसे मजदूरों को अस्पताल भिजवाने में मदद भी की। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर घायलों को उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों का उपचार महिदपुर अस्पताल में जारी है। महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिकअप के नीचे दबने से कंचनबाई (45), जसोदाबाई (35) और बालाराम (15) की मौत हो गई। जबकि अन्य मायाबाई, रेखाबाई, पायलबाई, रम्भाबाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना में मंजूबाई, हेमाबाई, साजनबाई, लक्ष्मीबाई, डालीबाई, रेखाबाई, ललिताबाई, रम्भाबाई, कमलाबाई, उमरावबाई, सुगनबाई और रुक्माबाई भी घायल हुई हैं, उन्हें महिदपुर के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 24 लोग सवार थे। चालक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed