फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Patwari of Mohan Barodia arrested taking bribe of Rs 20 thousand

Ujjain: मोहन बड़ोदिया का पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, तहसीलदार के नाम पर मांग रहा था रुपये

Fri, 06 Oct 2023 07:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 07:20 AM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन लोकायुक्त ने मोहन बड़ोदिया के पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ है। पटवारी जमीन का बंटवारा कम्प्यूटर में अपलोड कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Ujjain News: Patwari of Mohan Barodia arrested taking bribe of Rs 20 thousand
रंगे हाथों पैसे लेते पकड़ा गया पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन लोकायुक्त ने मोहन बड़ोदिया के पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को मोहन बड़ोदिया निवासी संदीप पाटीदार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मोहन बड़ोदिया पटवारी रघुनंदन अंबातिया जमीन का बंटवारा तहसीलदार से कंप्यूटर में अपलोड करवाने के लिए तहसीलदार के नाम से 20,000 रुपये की मांग कर रहा है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निरीक्षक दीपक सेजवार को निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


आवेदक की शिकायत सत्य पाए जाने पर एवं लगभग सवा महीने पटवारी की हड़ताल होने के बाद पटवारी के द्वारा शिकायतकर्ता से हड़ताल खत्म होने एवं पैसों की व्यवस्था करने गुरुवार को बुलवाया गया था, जिस पर गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा ट्रैप दल तैयार किया गया, जिसमें प्रभारी डीएसपी सुनील तालान के एवं विवेचन निरीक्षक दीपक सेजवार एवं सात सदस्य लोकायुक्त टीम के साथ मोहन बड़ोदिया पहुंचे, जहां पर पता चला कि पटवारी शाजापुर में चुनाव मीटिंग में व्यस्त होने के कारण शाम को प्राइवेट ऑफिस पूर्वज ट्रेडर्स सारंगपुर रोड पर आवेदक संदीप पाटीदार से 20,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया मौके पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed