फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Order for investigation on Home Guard soldier who made reel by lying on bundles of notes

Ujjain News: नोटों की गड्डियों पर लेटकर रील बनाना होमगार्ड जवान को पड़ा महंगा, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Mon, 01 Apr 2024 02:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

'मैं बारिश कर दूं पैसों की' रील बनाकर नोटों की गड्डियों पर लेटे होमगार्ड जवान पर जांच बैठी तो उसने बताया मकान बेचकर ये रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Order for investigation on Home Guard soldier who made reel by lying on bundles of notes
नोट बिछाकर बैठा होमगार्ड जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटों की गड्डियां बेचकर सोना और रील बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना एक होमगार्ड सैनिक को महंगा पड़ गया। रील पर संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। होमगार्ड सैनिक के खिलाफ इस बात की जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिर होमगार्ड जवान इतने रुपये कहां से लाया। उसने इस प्रकार की रील क्यों बनाई। अगर यह रुपया अवैध कमाई का है तो इस राशि को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामला इस प्रकार है कि होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियां सजाकर सोता हुआ नजर आ रहा है। रील के बैकग्राउंड मे 'मैं बारिश कर दूं पैसों की' गाना बज रहा है। रील में दिखाई दिया कि होमगार्ड सैनिक 500, 200 और 100 की गाड्डियों को सजाकर सोया हुआ है। कुछ गड्डियों पर बैंक ऑफ इंडिया की मोहर भी लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुई होमगार्ड सैनिक की इस रील की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि आखिर होमगार्ड सैनिक इतनी मात्रा में रुपया कहां से लाया। उसकी कमाई का सोर्स आखिर क्या है? मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी है। साथ ही आदेशित किया है कि ये पता लगाया जाए कि आखिर इतनी राशि होमगार्ड सैनिक कहां से लाया अगर सैनिक इस राशि के बारे में सही जानकारी देता है तो ठीक वरना राशि को जप्त करने की कार्रवाई की जाए। 


होमगार्ड सैनिक ने कहा, मैंने मकान बेचा है
रील वायरल होने के बाद होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा ने बताया कि जरूरत के समय कुछ लोगों ने मेरी मदद नहीं की थी। इस रील के माध्यम से मैं ऐसे लोगों को ये बताना चाहता था कि समय सभी का एक जैसा नहीं रहता है। रील में दिखाई दे रहे रुपयों के बारे में होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले उसने एक मकान बेचा है और यह रुपये उसी के हैं। 

मकान बेचने पर आया रुपया इसके सबूत किए पेश
होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा ने बताया कि ये पैसा मकान बेचने के बाद आया था। इसके सबूत उसने जिला होमगार्ड कमांडेंट संतोष जाट को प्रस्तुत कर दिए गए हैं। सैनिक ने बताया कि मैंने बैंक की डिटेल दी है, जिसमें यह उल्लेख है कि यह रुपए मेरे पास कहां से आए।

शहर में चर्चा का विषय बनी यह रील
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई ये रील इन दिनों खासी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि होमगार्ड सैनिक रवि शर्मा को ज्यादातर शहरवासी जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed