{"_id":"6624c9edf9551628760e8a4a","slug":"ujjain-news-one-dead-and-two-injured-after-car-overturns-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कार पलटने से एक की मौत और दो घायल, दूसरे हादसे में एक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कार पलटने से एक की मौत और दो घायल, दूसरे हादसे में एक ने गंवाई जान
Sun, 21 Apr 2024 01:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सभी अलग-अलग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खेत में पड़ी कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन जिले में बीती रात दो मार्गों पर सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दोनों मामलों में अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मर्ग कायम किया गया है। हादसे की जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार तराना तहसील के ग्राम दुबली में देर रात कार पलटने पर तीन घायलों को एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां एक युवक की मौत होना सामने आया। घायलों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम महेन्द्र सिंह और विजय पाल निवासी सिलावद होना बताया। वहीं, मृतक का नाम नटवर पिता प्रहलादसिंह (26) निवासी कानड़ बताया। रात में ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक का सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और शादी में शामिल होने के लिये माकड़ोन के पास ग्राम नांदेड़ गये थे। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले की जांच तराना पुलिस को सौंपने की बात कहीं है।
विज्ञापन
इधर, बड़नगर रोड पर ग्राम जस्साखेड़ी में अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई। उनके पास मिले दस्तावेजों से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक और घायल मक्सीरोड पंवासा मल्टी के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि मृतक पंकज पिता लोकेश राठौर (20) है और घायल रितिक है। दोनों शादी में शामिल होने गये थे, जहां से वापस आते समय हादसा हो गया।
