फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: number one and two autos, the complaint reached the police, then the vehicle was seized

Ujjain News: नंबर एक और ऑटो दो, पुलिस तक पहुंची शिकायत तो कर लिया वाहन जब्त

Wed, 09 Aug 2023 05:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

उज्जैन में एक ही नंबर से दो ऑटो चल रहे थे। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो उसने कार्रवाई की। ऑटो को जब्त कर जांच की जा रही है।  
 

विज्ञापन
Ujjain News: number one and two autos, the complaint reached the police, then the vehicle was seized
उज्जैन में एक नंबर से दो ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में एक ही नंबर की दो ऑटो होने का हैरान कर देने वाला मामला उस वक्त सामने आया जब ऑटो चालक अपनी ऑटो रिपेयर करवाने गैरेज पर पहुंचा। गैरेज संचालक ने ऑटो को पहचानकर अपने दोस्त को फोन लगाकर बुलाया। कुछ ही देर में वही दोस्त उसी नंबर का ऑटो लेकर गैरेज पर पहुंच गया। एक ही नंबर के दो ऑटो देखकर सभी चौक गए। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


पूरा मामला मंगलवार का है। ऑटो चालक विजयसिंह अपनी ऑटो क्रमांक एमपी-13-आर-0751 ठीक करवाने के लिए गाड़ी अड्डे पर रिजवान खान के गैरेज पहुंचा। ऑटो ठीक होता, उससे पहले रिजवान हैरान रह गया। दरअसल, इसी नंबर का ऑटो उसके दोस्त फाजलपुरा निवासी फरहान के पास भी है। उन्होंने तुरंत फरहान को अपने गैरेज पर बुलाया। पता चला कि एक ही नंबर के दो ऑटो शहर में दौड़ रहे है। रिजवान ने बताया की विजय की गाडी के पेपर चेक किए तो पता चला की उसके पास रजिस्ट्रेशन वर्ष 2017 एमपी-09 इंदौर आरटीओ का है। वह उज्जैन में ऑटो का नंबर बदलकर चला रहा था। फरहान ने चिमनगंज पुलिस को सूचित किया पुलिस ने ऑटो जब्त कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑटो चोरी का है या सिर्फ नंबर प्लेट लगाकर चालान से बचने के लिए ऐसा कर रहा था। पुलिस को पता लगा कि आरोपी ने दो माह पहले ही ऑटो इंदौर से खरीदा था। शहरी क्षेत्र में नए ऑटो के परमिट जारी नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ऑटो चालक एक ही नंबर के अन्य ऑटो चलाने लगा। इसके पहले भी पुलिस फर्जी नंबर पर चलने वाले ऑटो पकड़ चुकी है। यातायात पुलिस ऐसे ऑटो का चालान भी कर चुके हैं। इस वक्त आरटीओ से शहर में नए परमिट जारी नहीं हो रहे हैं। इस वजह से जुगाड़ कर कई चालक ऑटो की नंबर प्लेट पर दूसरे नंबर लिखकर शहर में दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed