फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Mokshadayini mother Shipra became dirty again water from two drains found at Ramghat

Ujjain News: फिर मैली हो गई मोक्षदायिनी मां शिप्रा, रामघाट पर मिला दो नालों का पानी

Tue, 18 Jul 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 08:31 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन करने के साथ ही मां शिप्रा में डुबकी लगाकर धर्म लाभ अर्जित करने पहुंच रहे हैं। लेकिन मंगलवार दोपहर को रामघाट पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था उस समय आहत हो गई, जब उन्होंने रामघाट पर मां शिप्रा मे दो गंदे नालो का पानी मिलते हुए देखा। नालों में पानी आने की गति इतनी तेज थी कि घाट पर लगभग 10 फीट ऊंचे तक लहरें उठने से ऐसा लग रहा था मानो घाट पर कोई फव्वारा लगा दिया गया हो।

विज्ञापन
Ujjain News Mokshadayini mother Shipra became dirty again water from two drains found at Ramghat
रामघाट पर मिला दो नालों का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार दोपहर को मां शिप्रा को साफ स्वच्छ रखने के दावे उस समय फेल हो गए, जब महज कुछ देर के लिए हुई बारिश में ही रामघाट पर दो नालों का पानी मां शिप्रा में मिलने लगा। इस दौरान घाट पर उपस्थित लोगों ने मां शिप्रा में गंदे नाले मिलने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और जिम्मेदारों तक पहुंचाई। लेकिन सूचना देने के बावजूद भी स्थिति यह थी कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक मां शिप्रा में मिल रहे गंदे नालों को रोकने वाली कोई टीम रामघाट पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन




मां शिप्रा में नाले का गंदा पानी मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा सरकार को जमकर कोसा और उनकी कथनी और करनी में अंतर होने की बात कही। याद रहे कि मां शिप्रा में नाले का गंदा पानी मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले एक महीने में कई बार रामघाट पर नाले का गंदा पानी मां शिप्रा में मिल चुका है। स्मार्ट सिटी और नगर निगम हर बार इस व्यवस्था को सुधारने की बात कहता है, लेकिन फिर भी अब तक इसे सुधारा नहीं जा सका।
विज्ञापन


नाले की सफाई न होने से बन रही यह स्थिति...
बताया जाता है कि इस नाले की ठीक से सफाई न होने के कारण यह नाला बार-बार ओवरफ्लो हो जाता है और इसी कारण मां शिप्रा में गंदे नाले का पानी चला जाता है। हर बार इस नाले को ठीक करने की बात स्मार्ट सिटी के जिम्मेदार कहते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब तक इस नाले की ठीक से सफाई नहीं होगी। तब तक यह नाला इसी तरह ओवरफ्लो होता रहेगा। स्मार्ट सिटी के जिम्मेदारों को रामानुजकोट से बड़े पुल के बीच डाली गई इस पाइप लाइन की सफाई करवाना चाहिए, जिससे कि यह नाला अब ओवरफ्लो नहीं हो और मां शिप्रा साफ व स्वच्छ रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed