फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain news MIC member and neighbor fight over road dispute

Ujjain News: रास्ते के विवाद को लेकर MIC सदस्य और पड़ोसियों में चले तलवार-लट्ठ, कई लोग घायल

Tue, 25 Jul 2023 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 05:24 PM IST
सार

उज्जैन जिले के कंचनपुरा में सोमवार रात एमआईसी सदस्य और पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुआ। इस दौरान तलवार, लट्ठ और पाइप से जमकर मारपीट हुई। ऐसे में पार्षद सहित कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Ujjain news MIC member and neighbor fight over road dispute
मारपीट में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के कंचनपुरा में सोमवार रात एमआईसी सदस्य का विवाद रास्ते की बात को लेकर पड़ोसी से हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिवारजन सड़क पर उतर आए और तलवार, लट्ठ व पाइप लेकर निकले। दोनों पक्षों के संघर्ष में पार्षद सहित चार लोग घायल हो गए, इस दौरान पथराव भी हुआ। करीब एक घंटे तक झगड़ा चला और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन


माधवनगर थाना प्रभारी के मुताबिक, कंचनपुरा में रहने वाले एमआईसी सदस्य पार्षद जितेंद्र कुवाल का विवाद पड़ोस में रहने वाले मोतीलाल से रास्ते को लेकर हो गया था। विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और दोनों के परिवार सड़क पर उतर आए। तलवार और लट्ठ से लैस होकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया तथा जमकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


हमले में पार्षद जितेन्द्र कुवाल, उनका पुत्र टीटू और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। दूसरे पक्ष के मोतीलाल, दीपक और ललित घायल हो गया। विवाद और संघर्ष दोनों पक्षों के बीच रात में करीब एक घंटे तक चला और आस पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई घायलों के बयान लेने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed