{"_id":"652a6b49f270f9b8cc0dfea2","slug":"ujjain-news-lokayukta-action-regarding-irregularities-in-plot-allotment-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भूखंड आवंटन में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई, तत्कालीन UDA-CEO रावत और उनके ससुर सहित नौ लोगों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भूखंड आवंटन में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई, तत्कालीन UDA-CEO रावत और उनके ससुर सहित नौ लोगों पर FIR
Sat, 14 Oct 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
Ujjain News: भूखंड आवंटन में गड़बड़ी को लेकर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। तत्कालीन यूडीए सीईओ सोजान सिंह रावत और उनके ससुर सहित नौ अधिकारियों-कर्मचारियों पर लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
यूडीए सीईओ सोजान सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन विकास प्राधिकरण में कर्मचारी कोटे की आड़ में हुई भूखंड आवंटन गड़बड़ी को लेकर लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन प्राधिकरण सीईओ सोजान सिंह रावत उनके ससुर महावीर सिंह समेत प्राधिकरण के नौ अधिकारी एवं कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बता दें कि रावत ने एक करोड़ रुपये बाजार मूल्य का प्लॉट यूडीए के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मनीष यादव को महज 25 लाख में आवंटित कर ताबड़तोड़ रजिस्ट्री करवा दी थी। प्लॉट के एवज में प्राधिकरण में रावत के ससुर महावीर सिंह यादव निवासी गुना ने अपने बैंक एकाउंट से राशि जमा की थी। पूरे मामले में शिकायतकर्ता डॉ. राहुल कटारिया द्वारा कि गई मय प्रमाण शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने रावत उनके ससुर समेत जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
रावत पर पद के दुरुपयोग एवं बेनामी संपत्ति खरीदवाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण कायम किया है। हाल ही में रावत का नाम प्रदेश सरकार द्वारा तैयार आईएएस कि सूची में आया है, लेकिन कंफर्मेशन नहीं हो सका है। प्रकरण दर्ज होने के बाद अब उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
