{"_id":"64885aade8a093c1cd0d4639","slug":"ujjain-news-karni-sena-demonstrated-against-the-bullying-of-toll-workers-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: टोलकर्मियों की दादागिरी के खिलाफ करणी सेना ने किया प्रदर्शन, मैनेजर और CSP से कहा- गुंडे-बदमाश हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: टोलकर्मियों की दादागिरी के खिलाफ करणी सेना ने किया प्रदर्शन, मैनेजर और CSP से कहा- गुंडे-बदमाश हटाओ
Tue, 13 Jun 2023 05:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:31 PM IST
सार
उज्जैन जावरा मार्ग पर स्थित चकरावदा टोल पर टोलकर्मी यहां से निकलने वाले लोगों के साथ दादागिरी कर रहे हैं। टोल कर्मियों द्वारा टोल के आसपास रहने वाले लोगों को वाहन निकालने में बेवजह ही परेशान किया जा रहा है। जिसके लिए पूर्व में इन्हें समझाइश दी गई थी।
विज्ञापन
टोल पर प्रदर्शन करते करणी सेना के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करणी सेना के सैकड़ों समर्थकों ने मंगलवार को उज्जैन जावरा मार्ग पर स्थित चकरावदा टोल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टोल पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो कि यहां से निकलने वाली मां बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और आम लोगों के साथ दादागिरी करते हैं। टोल से वाहन लेकर निकलने वाले लोग किसी से लड़ाई झगड़ा करने नहीं आते हैं, लेकिन इस टोल पर कर्मचारियों के रूप में गुंडे बदमाशों को क्यों रखा गया हैं।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते बताया कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि उज्जैन जावरा मार्ग पर स्थित चकरावदा टोल पर टोल कर्मी यहां से निकलने वाले लोगों के साथ दादागिरी कर रहे हैं। टोल कर्मियों द्वारा टोल के आसपास रहने वाले लोगों को वाहन निकालने में बेवजह ही परेशान किया जा रहा है। जिसके लिए पूर्व में इन्हें समझाइश दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं हैं, जिसको लेकर राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के सैकड़ों सदस्य मंगलवार को दोपहिया व चोपहिया वाहनों के माध्यम से टोल पर पहुंचे और यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए टोल पर चक्काजाम कर दिया।
टोल के कर्मचारियो के आपराधिक रिकॉर्ड की हो जांच
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में करणी सैनिकों ने चकरावदा स्थित टोल पर इकट्ठा होकर चक्काजाम किया। करणी सैनिकों की यही मांग थी कि टोल पर जो कर्मचारी दादागिरी करते हैं और जिनके आपराधिक रिकॉर्ड हैं उन्हें चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करें और उन्हें टोल पर से हटाए।
विज्ञापन
विशेष समुदाय के लोगों का है आतंक
प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को टोलकर्मियों द्वारा काफी परेशान किया जा रहा था, साथ ही टोल पर तैनात विशेष समुदाय के युवकों द्वारा महिला और युवतियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा था, इसी के चलते आज उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया और वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत कराया है। वहीं, सीएसपी सचिन परते ने बताया कि जो भी आपराधिक प्रवृत्ति के, आपराधिक रिकॉर्ड के कर्मचारी टोल पर तैनात हैं। उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें टोल से हटाया जाएगा।