फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: June bill will shock consumers consumption of 5.50 crore units of electricity

Ujjain News: जून का बिल उपभोक्ताओं को देगा झटका, बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5.50 करोड़ यूनिट बिजली की खपत

Fri, 07 Jun 2024 01:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

उज्जैन शहर में बिजली की मांग में 20 फीसदी का इजाफा मई के महीने में दर्ज किया गया। एक महीने में बिजली के उपभोक्ताओं ने 5.50 करोड़ यूनिट बिजली का उपयोग किया, जो पिछले साल की तुलना में एक करोड़ यूनिट ज्यादा है।

विज्ञापन
Ujjain News: June bill will shock consumers consumption of 5.50 crore units of electricity
देश में बढ़ी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई

विस्तार

सूरज से आग झरती गर्मी के एहसास ने उज्जैन शहर को बेचैन कर दिया है। पहली बार शहर में गर्मी के ऐसे तेवर देखे गए हैं। इससे  राहत पाने के लिए तकरीबन हजारों एयर कंडीशनर का लोगों ने भरपूर उपयोग किया है। 10 से 15 घंटे तक एयर कंडीशनर का उपयोग होने से बिजली की मांग में जबर्दस्त उछाल आया है। बिजली की रिकॉर्ड मांग में 20 फीसदी इजाफा मई के महीने में उज्जैन शहर में दर्ज किया गया। 1 महीने में बिजली के उपभोक्ताओं ने 5.50 करोड़ यूनिट बिजली का उपयोग किया, जो पिछले साल की तुलना में एक करोड़ यूनिट ज्यादा है।

विज्ञापन


साल 2023 के मई महीने में बिजली की उज्जैन शहर में मांग 4.50 करोड़ यूनिट दर्ज की गई थी, जो अब बढ़कर 5.50 करोड़ यूनिट को पार कर रही है। रात के समय बिजली की सर्वाधिक मांग घरेलू बिजली उपयोग के आंकड़े को दर्शाता है। मई महीने में सर्वाधिक बिजली का उपयोग शहर के 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने किया है। शहर में पिछले वर्ष के मुकाबले 1 करोड़ यूनिट बिजली का ज्यादा उपयोग सिर्फ मई महीने में हुआ है। वहीं, कंपनी क्षेत्र में तकरीबन 20 फीसदी बिजली उपयोग इस महीने ज्यादा हुआ है। जिसके चलते सीमित व सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं की संख्या सिमटकर रह गई है। उपभोक्ताओं को 20 से 40 फीसदी तक बिजली के ज्यादा बिल चुकाना होंगे, यानी बिजली के बढ़े हुए बिल उपभोक्ताओं को जून के महीने में करंट लगाएंगे।
विज्ञापन


ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ेगा
उपभोक्ताओं को करंट का झटका लगने जैसी कोई बात नहीं है। मई महीने में बिजली की जमकर खपत हुई है, यही कारण है कि काफी उपभोक्ता इस बार सब्सिडी से वंचित रह गए हैं। उन्हें बड़ी हुई राशि से बिल का भुगतान करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस चौहान, अधीक्षण यंत्री, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed