फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain news hooliganism in vikram university boys from outside teased girl student beat up young man

Ujjain News: विक्रम यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी, बाहर से आए लड़कों ने छात्रा को छेड़ा, बचाने आए युवक को पीटा

Tue, 11 Apr 2023 07:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 07:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक कॉलेज के मंदिर में एक बार फिर बाहरी तत्वों ने आकर जमकर उत्पात मचाया है, जिसमें यहां पढ़ रही छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि इस घटनाक्रम को रोकने आए एक छात्र के साथ मारपीट करते हुए उसे चोट भी पहुंचाई है।

विज्ञापन
Ujjain news hooliganism in vikram university boys from outside teased girl student beat up young man
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययनशाला में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी ओर विक्रम विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। यही कारण है कि तीन दिन पहले वाणिज्य अध्ययनशाला के परिसर में मोटर साइकिल पर सवार होकर दो लोगों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और एक छात्र का चश्मा भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस बात की सूचना लगते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विक्रम विश्वविद्यालय अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव तुरंत वाणिज्य अध्ययनशाला पहुंचे। जहां उन्होंने इस बात की शिकायत विभागाध्यक्ष एसके मिश्रा, कुलपति और कुलसचिव के साथ ही माधव नगर थाना प्रभारी के नाम पर करते हुए कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा था।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विक्रम विश्वविद्यालय अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने बताया, वाणिज्य अध्ययनशाला में शनिवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और एक छात्र के साथ मारपीट की जानकारी लगी थी। इस घटनाक्रम को लेकर तुरंत सीसीटीवी फुटेज निकलवाए और वाणिज्य अध्ययनशाला में आकर गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक बजे हुआ घटनाक्रम...
बताया जाता है कि वाणिज्य अध्ययनशाला के बाहर की गई इस गुंडागर्दी में एक छात्रा को पहले कट मारा गया, उसके बाद उससे अभद्र व्यवहार कर छेड़छाड़ की गई। जबकि छात्रा के साथ हो रही घटना का विरोध दर्ज करवाने पहुंचे एक छात्र के साथ इन लोगों ने मारपीट करते हुए उसका चश्मा तोड़ दिया।

वाणिज्य अध्ययनशाला के बाहर छात्रा के साथ हुई अभद्रता की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके फुटेज भी विभागाध्यक्ष एसके मिश्रा और पुलिस को कार्रवाई के लिए भिजवाए गए हैं। बताया यह भी जाता है कि जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है, उस स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इसके कारण मारपीट और चश्मा तोड़ने की घटना का कोई वीडियो नहीं मिल पाया।


'जरूर होगी कार्रवाई'
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मुझे पूरे घटनाक्रम की जानकारी है। मैंने इस मामले से नवागत एसपी सचिन शर्मा को भी अवगत करवा दिया है। जल्द ही उनके द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed