{"_id":"64b17ea1d0e73b2b03085308","slug":"ujjain-news-gas-cylinder-exploded-while-preparing-mid-day-meal-in-school-wall-broken-and-roof-uprooted-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, दीवार टूटी और उखड़ गई छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, दीवार टूटी और उखड़ गई छत
Fri, 14 Jul 2023 10:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:28 PM IST
सार
Ujjain News: मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से स्कूल की दीवार टूट गई और छत उखड़ गया।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में शुक्रवार दोपहर को महिदपुर रोड क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई, जब लोगों को पता चला कि क्षेत्र में संचालित होने वाले शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में एक गैस की टंकी में विस्फोट हो गया है। क्योंकि यह मामला कन्या विद्यालय से जुड़ा हुआ था, इसलिए क्षेत्र के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
बता दें कि उज्जैन से 60 किमी दूर महिदपुर रोड में संचालित होने वाले शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी पांच आंगनवाड़ी के लिए भोजन बनाया जा रहा था। उसी समय अचानक खाना बनाते समय गैस की नली में आग लग गई, जिससे घबराकर खाना बनाने वाली महिलाओं ने शोर मचाया तो क्षेत्र के लोग इकट्ठा तो हो गए, लेकिन वे इस मामले में कुछ कर पाते इसके पहले ही गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
वैसे इस विस्फोट से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दीवार टूट गई और छत उड़ने से यहां रखा सारा सामान बिखर गया। महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
