फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Fire broke out in the field near the Katha Sthal of Pandit Pradeep Mishra

Ujjain News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल के पास खेत में लगी आग, धुंआ उठता देख घबराया प्रशासन

Wed, 05 Apr 2023 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 09:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। कथा स्थल के समीप स्थित खेत में अचानक आग लग गई। धुंआ उठता देख उज्जैन प्रशासन भी घबरा गया।

विज्ञापन
Ujjain News Fire broke out in the field near the Katha Sthal of Pandit Pradeep Mishra
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल के पास खेत में आग लगने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


बता दें कि सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की महाशिवपुराण कथा का आयोजन चार से 10 अप्रैल तक बड़नगर रोड स्थित मुल्लापुरा में किया जा रहा है। मंगलवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान पंडाल से 100-150 मीटर दूर स्थित एक खेत में पराली में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां पर आयोजन समिति द्वारा अस्थाई शौचालय बनाए गए थे। खेत में से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। वहीं, आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया। हालांकि, आग लगी या लगाई गई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


यहां बनाए गए हैं अस्थाई शौचालय...
जानकारी के मुताबिक, कथा शुरू होने से एक दिन पहले रात में आयोजन से जुड़े जिम्मेदार लोगों द्वारा खेत में खड़ी पराली जलाई गई थी, जिसने गर्मी अधिक होने से आग पकड़ ली। आग लगते ही यहां बने अस्थाई शौचालयों को तुरंत हटाकर गिराया गया, वरना इनमें आग लग जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, तेज हवा चलने के कारण भी चिंगारी उड़कर किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed