{"_id":"64f69d5b31a172fd3704593b","slug":"ujjain-news-dumper-driver-emptied-mud-dumper-on-mechanic-death-due-to-getting-crushed-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: डंपर चालक ने शौच कर रहे मिस्त्री पर खाली कर दिया मिट्टी का डंपर, दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: डंपर चालक ने शौच कर रहे मिस्त्री पर खाली कर दिया मिट्टी का डंपर, दबने से मौत
Tue, 05 Sep 2023 08:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:47 AM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन जिले में एक डंपर चालक ने मिस्त्री पर ही मिट्टी का डंपर खाली कर दिया। मिट्टी के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के घौंसला में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चालक ने मिट्टी से भरा डंपर शौच कर रहे युवक पर खाली कर दिया, जिसकी दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त किया है।
विज्ञापन
राघवी थाने के एएसआई लालचंद शर्मा ने बताया कि घौंसला में रहने वाला गोरधन पिता नारायण 40 वर्ष मिस्त्री का काम करता है। घौंसला में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां साले धर्मेन्द्र के साथ काम कर रहा था। रात में निर्माणाधीन स्थल पर ही रूकने के चलते तड़के 4.30 बजे समीप खाली क्षेत्र में शौच करने चला गया। उसी दौरान निर्माण कार्य में लगा डंपर वहां पहुंचा और मिट्टी खाली कर दी, जिसके नीचे गोरधन दब गया। जब काफी देर तक गोरधन वापस नहीं लौटा तो साला धर्मेन्द्र उसे देखने पहुंचा, जहां उसने मिट्टी में जीजा को दबा पाया।
विज्ञापन
तत्काल निर्माण कार्य में लगे मजूदरों को बुलाया और मिट्टी हटाकर उसे अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने डंपर को जब्त कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महिदपुर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
