फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Devotees throng Mangalnath temple in the scorching heat, earning more than 22 lakhs from worship

Ujjain News: मंगलनाथ मंदिर में भीषण गर्मी में भी उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, पूजन से 22 लाख से ज्यादा की हुई आय

Mon, 05 Jun 2023 04:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 04:54 PM IST
सार

मन्दिर प्रशासक ने बताया कि मई माह में मंदिर समिति को भात पूजन तथा अन्य पूजनों से 22,82,250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। बता दें, उज्जैन में भगवान मंगलनाथ का एकलौता मंदिर स्थित है।

विज्ञापन
Ujjain News: Devotees throng Mangalnath temple in the scorching heat, earning more than 22 lakhs from worship
मंगलनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगल ग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर देशभर से आए भक्तों द्वारा भात पूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह का पूजन कराया जाता है। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी के बाद भी मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन कराने वाले यजमान तथा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर के पुजारी तथा पुरोहितों के सहयोग से मंदिर समिति के द्वारा भीषण गर्मी में आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल की व्यवस्था का प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन


मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के पाठक द्वारा बताया गया कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के नेतृत्व में मंदिर का विकास एवं विस्तार कार्य द्रुतगति से चल रहा है। मन्दिर प्रशासक ने बताया कि मई माह में मंदिर समिति को भात पूजन तथा अन्य पूजनों से 22,82,250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। बता दें, उज्जैन में भगवान मंगलनाथ का एकलौता मंदिर स्थित है, जहां सेलिब्रिटीज के साथ ही रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed