फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Defense Minister Rajnath Singh will reach Ujjain to visit Baba Mahakal

Ujjain News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा, महाकाल के दर्शन के लिए आज पहुंचेंगे उज्जैन

Mon, 30 Dec 2024 08:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 08:21 AM IST
सार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। 30 दिसंबर को वे महू स्थित आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। दोपहर में रक्षा मंत्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और मंदिर प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Defense Minister Rajnath Singh will reach Ujjain to visit Baba Mahakal
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर मप्र में आए हैं। यहां वे इंदौर और महू के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। आज वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर आर्मी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। उज्जैन से इंदौर लौटकर रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


दोपहर को करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन 
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे। वे दोपहर में मंदिर आएंगे। यहां पर पूजन, अर्चन करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा दल ने शनिवार को ही मंदिर परिसर में भ्रमण किया। प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि दिसंबर के आखिरी दिनों और नव वर्ष के पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे लेकर मंदिर में व्यवस्था करने में जुटे हैं। प्रयास है कि सुलभ दर्शन हो सकें। प्रवेश से लेकर निर्गम मार्ग तक हर प्रकार की सुविधा जुटाने का प्रयास करेंगे। नंदी हॉल में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण गणेश और कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। जो लोग बाहर से आते हैं और सामान्य दर्शनार्थियों के रूप में गणेश मंडपम में दर्शन के लिए खड़े होते हैं उनके सामने नंदी हाल में खड़े भक्त, कर्मचारी अवरोध माने जाते हैं। ऐसे में नंदी हॉल में आने वाले भक्तों की संख्या सीमित कर दी है
विज्ञापन


यह है मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं
महू में मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं हैं। इनमें स्टेशन हेडक्वार्टर, आर्मी वार कॉलेज और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इनके साथ ही इंफेंट्री स्कूल भी है। इन संस्थानों में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री इन जगहों का भी दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed