फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Dead body of missing woman found for two days, relatives suspect murder

Ujjain News: दो दिन से गायब महिला का शव मिला, परिजनों को शक- हत्या हुई है

Sat, 04 Mar 2023 08:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

उज्जैन जिले के ग्राम आलाखेड़ा में दो दिन से गुमशुदा महिला का शव बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Dead body of missing woman found for two days, relatives suspect murder
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के महिदपुर के ग्राम आलाखेड़ा में 2 दिनों से गायब एक महिला का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले मे पुलिस अभी विवेचना कर रही है। दूसरी ओर मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। इस हत्या में महिला के परिजन उसके पति पर शक जता रहे हैं। 

विज्ञापन


उक्त मामला राघवी थाना  क्षेत्र के ग्राम आलाखेड़ा का है। यहां पर ईश्वरसिंह की पत्नी कैलाशबाई  का शव उसी के खेत के पास मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि तीन मार्च को 11 बजे महिला के पति ईश्वरसिंह ने थाने पहुंचकर पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ईश्वर सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी दो मार्च की रात से फ्रेश होने का बोलकर गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। ईश्वरसिंह की जानकारी पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया था।
विज्ञापन


महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ईश्वरसिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कैलाशबाई को मौत के घाट उतारा है। आरोप है कि उसके पति ईश्वर सिंह के एक महिला से नाजायज संबंध थे। इसकी जानकारी कैलाशबाई को लग गई थी। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। परिजनों और ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने का बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका और उसके पति के बीच अक्सर होता था विवाद
महिला के परिजनों का कहना है कि पति ईश्वरसिंह का एक महिला के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर कैलाशबाई और ईश्वर सिंह में अक्सर विवाद होता था। कैलाशबाई ने अपने मायके वालों को भी यह बात बताई थी। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर ईश्वर सिंह और कैलाशबाई में विवाद हुआ था। वहां सबने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 
कुएं की खुदाई के दौरान क्रेन टूटने से हादसा, मजदूर की गई जान
उज्जैन में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी निकालते समय क्रेन टूटने से हादसा हो गया। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबखेड़ी में लक्ष्मण सिंह राजपूत के खेत में कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था। चालीस फीट गहरे कुएं से मिट्टी निकालने के लिए लिफ्टनुमा क्रेन लगाई गई थी। जिसके माध्यम से मजदूर ईश्वर पिता करण सिंह नीचे उतर रहा था। उसी दौरान पट्टा टूटने से गहराई में जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे साथी मजदूरों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed