फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Dead body found in a sack of a young man who went missing 10 days ago

Ujjain News: 10 दिन पहले गायब हुए युवक की बोरे में बंद मिली लाश, परिजनों ने लगाया लेन-देन में हत्या का आरोप

Wed, 16 Aug 2023 02:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 02:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में 10 दिन पहले गायब हुए युवक की बोरे में बंद लाश मिली है। परिजनों ने लेन-देन के चलते हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ली है।

विज्ञापन
Ujjain News Dead body found in a sack of a young man who went missing 10 days ago
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के राघवी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने बोरे में बंद एक लाश देखी जो की पूरी तरह सड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और और लाश को जिला अस्पताल भिजवाकर मृतक की शिनाख्त शुरू की गई, जिसकी शिनाख्त खेड़ाखजुरिया निवासी नरेंद्र पिता मुरलीसिंह के रूप मे हुई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई महिपाल ने बताया कि 7 अगस्त 2023 की शाम से ही नरेंद्र लापता था जिसकी गुमशुदगी चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। दरअसल नरेंद्र के पिता का आरडी गार्डी में बीमारी के चलते इलाज चल रहा है। जिनकी देखभाल के लिए नरेंद्र अस्पताल मे ही था। 7 अगस्त को उसे ग्राम ढाबली निवासी सुनील परमार और खेड़ाखजुरिया निवासी बलराम का फोन आया, जिन्होंने नरेंद्र को डेढ़ लाख रुपए वापस देने के लिए बुलाया था। जिनसे मिलने के लिए ही नरेंद्र गांव की ओर गया था। लेकिन इसके बाद पिछले 10 दिनों से वह वापस नहीं लौटा। परिजन नरेंद्र की तलाश कर ही रहे थे कि तभी उन्हें ग्राम महुड़ी में अंतर सिंह आंजना के खेत पर बोरे मे बंद लाश की जानकारी मिली। जब इस बोरे को खोला गया तो मृतक के कपड़े देखकर महिपाल ने उसकी पहचान भाई नरेंद्र के रूप में की।
विज्ञापन


डेढ़ लाख का था लेन-देन
महिपाल सिंह ने बताया कि उसके भाई मृतक नरेंद्र और ग्राम ढाबली में रहने वाले सुनील परमार खेड़ा खजुरिया में रहने वाले बलराम के बीच डेढ़ लाख रुपए का लेनदेन था। नरेंद्र इन्हीं रूपों को लेकर सुनील और बलराम को फोन लगाता था, हो सकता है इसी बात से नाराज होकर इन लोगों ने नरेंद्र को जान से मार दिया। महिपाल ने यह भी बताया कि नरेंद्र के गुमशुदा होने पर वह सुनील और बलराम से भी भाई के बारे में जानकारी लेने गए थे लेकिन दोनों ने उसे कोई जानकारी नहीं दी और गुमराह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक नरेंद्र के परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों संदेहियों ने ही नरेंद्र की हत्या की है। फिलहाल राघवी थाना पुलिस ने सुनील और बलराम को हिरासत में ले लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक महिदपुर में ढाबे पर काम करता था। उसकी 3 साल और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed