फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News CSP arrested 20 people including 60 beer bottles from Joker Dhaba

Ujjain News: जोकर का ढाबा निकला शराब का अहाता, CSP ने दबिश देकर 60 बीयर की बोतल सहित 20 लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जोकर का ढाबा शराब का अहाता निकला। सीएसपी की टीम ने दबिश देकर 60 बीयर की बोतल सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ujjain News CSP arrested 20 people including 60 beer bottles from Joker Dhaba
जोकर का ढाबा निकला शराब का अहाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गुरुवार रात नानाखेड़ा थाना अंतर्गत इंदौर रोड स्थित जोकर ढाबे पर सीएसपी सचिन परते ने अलग-अलग थानों की टीम बनाकर छापा मारा तो हड़कंप की स्थिति मच गई। छापा इतना खुफिया तरीके से मारा गया कि क्षेत्र के नानाखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों को भी इसकी भनक तक नहीं लग पाई कि उनके क्षेत्र के ढाबे पर इतनी बड़ी कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन


ढाबे में छोटे-छोटे अहाते बनाकर लोगों को शराब परोसी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक पुलिस को देख भाग निकला, पुलिस ने ढाबे से 60 बीयर की बोतल और शराबखोरी कर रहे 20 से ज्यादा ग्राहकों को पकड़ा और नानाखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




कोई हाथों में गिलास लेकर भागा तो कोई खाना छोड़कर...
इस कार्रवाई से इंदौर रोड के अन्य ढाबों पर भी हड़कंप मच गया। कई ढाबा संचालक तो ढाबा बंद कर चले गए, जिस ढाबे में पुलिस ने रेड मारी उस ढाबे में ग्राहक तो शराब के गिलास हाथ में लेकर भाग रहे थे तो कोई खाना छोड़कर ही भाग निकले। हालांकि, बाद में पुलिस ने ढाबे का गेट बंद कर 20 ग्राहकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़ा जाएगा अवैध ढाबा...
सीएसपी सचिन परते ने बताया कि इंदौर रोड के जोकर ढाबे पर शराब परोसने की जानकारी काफी समय से लग रही थी। टीम ने दबिश मारी तो ढाबे में शराब परोसी जा रही थी। ढाबा संचालक कार्रवाई के दौरान भाग निकला। आपने बताया कि जिस ढाबे पर अवैध शराब परोसी जा रही थी, वह ढाबा अवैध है इसे जल्द ही तोड़ा जाएगा। 


बीट प्रभारियों पर गिरेगी गाज...
बताया जाता है कि इस मामले में एसपी सचिन शर्मा ने क्षेत्र के बीट प्रभारियों की जानकारी मांगी है, जिनकी जिम्मेदारी थी कि क्षेत्र में इस तरह से कोई भी गलत काम न हो। लेकिन सीएसपी सचिन परते को अलग से टीम बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम देना पड़ा। सीधी सी बात है कि अब इन प्रभारियों पर एसपी की गाज गिरना बिल्कुल तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed