{"_id":"64b008d2ff3fb8ab3800ec8f","slug":"ujjain-news-cm-shivraj-can-come-to-nagda-inaugurate-development-works-worth-crores-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करने नागदा आ सकते हैं CM शिवराज, व्यवस्था देखने पहुंचे DM-SP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करने नागदा आ सकते हैं CM शिवराज, व्यवस्था देखने पहुंचे DM-SP
Thu, 13 Jul 2023 07:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:53 PM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन जिले के नागदा में आगामी 20 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान आ सकते हैं। वे यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ऐसे में सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्था देखने गुरुवार को कलेक्टर और एसपी नागदा पहुंचे।
विज्ञापन
व्यवस्था देखने पहुंचे DM-SP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान का 20 जुलाई को उज्जैन के नागदा में दौरा प्रस्तावित है। यहां वे सभा के साथ रोड शो भी कर सकते हैं। गुरुवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा ने नागदा पहुंचकर सभा स्थल के लिए जगह देखी और हवाई पट्टी का अवलोकन करने के साथ रोड शो के लिए नगर में भी घूमे। कलेक्टर और एसपी करीब दो घंटे नगर में रहे। पहले सर्किट हाउस पर उन्होंने भाजपा नेताओं और अफसरों से चर्चा की। फिर नगर में निकले।
विज्ञापन
सीएम की सभा के लिए दो जगहें देखी गई हैं। पहले अफसर कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां पार्किंग आदि व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल देखा। यहां कीचड़ होने पर चूरी डालने के सुझाव दिए, जिस पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखावत ने कहा यदि चूरी डालते हैं तो पूरा ग्राउंड खराब हो जाएगा। इसलिए मोदी खेल प्रशाल को सभा के लिए उपयुक्त नहीं रखते हुए उपज मंडी को तय किया गया।
विज्ञापन
क्योंकि यहां पार्किंग के साथ टीन शेड भी है। यहां एक बड़ा डोम भी बनाया जा सकता है। पार्किंग के लिए दशहरा मैदान के साथ आने-जाने के लिए बाइपास से रास्ता है। कलेक्टर-एसपी के साथ पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत के अलावा लाल सिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल, बबीता रघुवंशी, सज्जन सिंह शेखावत, गोपाल यादव और मोती सिंह शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
100 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करने आएंगे...
बताया जाता है कि पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने छह जुलाई को भोपाल में सीएम से मुलाकात करके विधानसभा में लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया था। तब उन्होंने 15 जुलाई के बाद नागदा आने की बात कही थी। फिलहाल, सीएम का अधिकृत प्रोग्राम जारी नहीं हुआ है। सीएम यहां निर्माण कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण के साथ पट्टे, बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी दे सकते हैं। कलेक्टर ने नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, खाचरौद एसडीएम से जानकारी ली। कलेक्टर ने नागदा एसडीएम गोस्वामी को पूरी जानकारी बनाकर भेजने को कहा। इसके साथ ही सीएम वार्ड नंबर 21 में निर्मित पीएम आवास देखने भी जा सकते हैं।
