फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Case registered against shop operator for rigging government grains

Ujjain News: सरकारी अनाज की हेराफेरी करने वाले दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 09:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 09:42 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सरकारी अनाज हेराफेरी मामले में कार्रवाई हुई है। जांच में मिली धाधली के बाद दुकान संचालक के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
 

विज्ञापन
Ujjain News Case registered against shop operator for rigging government grains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में सरकारी अनाज की हेराफेरी करने के मामले में प्रशासन ने राशन की दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई ने बताया, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन मे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शहर नागेश दायमा द्वारा सहायक आपूर्ति अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय के साथ प्रगति प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार उज्जैन की शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 1807040 की आकस्मिक जांच विक्रेता आलमशाह की उपस्थिति में की गई।

विज्ञापन


जांच में विक्रेता द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन में अनियमितताएं पाई गई। इनमें उचित मूल्य दुकान में संग्रहित स्टॉक के भौतिक सत्यापन में गेहूं 97 किलोग्राम अधिक, चावल 55 किलोग्राम कम और नमक छह किलोग्राम कम होना पाया गया। राशन दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले परिवारों की जांच में 62 परिवारों की समग्र आईडी में एईपीडीएस पोर्टल पर अन्य सदस्यों के नाम ऑपरेटर के माध्यम से ई-केवायसी अप्रूवल कराकर उनके नाम पर गेहूं 2970 किलोग्राम, चावल 4515 किलोग्राम, नमक 315 किलोग्राम और शकर 50 किलोग्राम सामग्री का अपयोजित किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार भाव अनुसार कीमत दो लाख 18 हजार 415 रुपये आंकी गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार आलमशाह पिता अहमद शाह और रवि शर्मा पिता महेश शर्मा ऑपरेटर खाद्य विभाग द्वारा मिलीभगत और षडय़ंत्र कर खाद्यान्न की हेराफेरी की। इस मामले में आलमशाह और रवि शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3/7 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed