फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Bus going from Ujjain to Varanasi overturned on Narmadapuram Highway

Ujjain News: कट मारकर कार सवार ने किया ओवरटेक, बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलट गई बस, 24 यात्री घायल

Sun, 09 Feb 2025 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मारकर ओवरटेक किया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Ujjain News: Bus going from Ujjain to Varanasi overturned on Narmadapuram Highway
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर कल देर रात उज्जैन से वाराणसी जा रही यात्री बस पलट गई। हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक यात्री बस के पीछे से आ रही कार के ड्राइवर ने अचानक कट मारकर ओवरटेक करते हुए बस के सामने आ गई, जिसे बचाने के क्रम में बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को बताया कि वो बस के पीछे-पीछे ही चल रहे थे, तभी अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने तुरंत बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला। हादसा होने के बाद कार में सवार तीन लोग निकलकर भाग गए। इनमें एक युवती भी थी। हादसे में घायल हुए यात्रियों को नोवल अस्पताल, सागर हॉस्पिटल और एम्स में भेजा गया है। इस बस एक्सीडेंट में घायल हुए बस में सवार यात्री राजेश ने बताया कि वह सीहोर से रीवा जाने के लिए बस में बैठे थे। बस भरी हुई थी। बस में जगह न होने के कारण मैं और दो लोग ड्राइवर केबिन में बैठकर सफर कर रहे थे। तभी बहुत तेज रफ्तार में क्रेटा कार ने ओवरटेक किया। उसे बचाने की कोशिश में बस डिवाइडर से टकरा गई। टकराने ने बाद बैलेंस बिगड़ा और 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। बस पलटने के बाद कुछ लोग आए, जिन्होंने बस के दरवाजे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। मैं देख रहा था कि बहुत सी सवारियां खून से लथपथ थीं। किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ फीट दूर जाकर गिरा पोल
बस जिस जगह डिवाडर से टकराई वहां रोडलाईट पोल था। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाइट पोल उखड़कर 100 फिट दूर जाकर गिरा। कांच के टुकड़े हाइवे के पार सर्विस रोड तक जाकर गिरे। बस के परखच्चे 200 मीटर तक फैले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed