फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: BJP city president in trouble for making false statements against religion

MP News: सनातन की बात करने वाली BJP के नगर अध्यक्ष ने क्यों कर दिया 'धर्म का सत्यानाश...', अब आया सियासी उबाल

Mon, 22 Sep 2025 08:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भाषण के दौरान 'कांग्रेस का सत्यानाश' के साथ 'धर्म का नाश' कह दिया। कांग्रेस ने इस बयान को गंभीर बताते हुए विरोध दर्ज कराया है और आज नगर अध्यक्ष का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Ujjain News: BJP city president in trouble for making false statements against religion
गलत बयान सुधारने के लिए टोकते पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बातों ही बातों में 'कांग्रेस का सत्यानाश' होने के साथ ही 'धर्म का नाश' होने की बात भी कह देते हैं। इस दौरान उन्हें पार्टी के ही कुछ लोग गलत बोलने पर टोकते हैं, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानते। यह वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस इस मामले को मुद्दा बनती नजर आ रही है।

विज्ञापन




बताया जाता है कि भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय पर भाषण दे रहे थे। तभी उन्होंने 'कांग्रेस का सत्यानाश हो' बोलने के साथ-साथ 'धर्म का नाश हो' भी बोल दिया। उनके इस बयान के बाद मंच पर आसीन पदाधिकारी ने उन्हें रोककर समझने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक उन्होंने पदाधिकारी की बात भी नहीं सुनी। इसके बाद हॉल में हंसी-ठिठोली होने लगी। तब उनको अपनी गलती का पता चला तो फिर उन्होंने सामूहिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने हो रहे शोर-शराबे को रोकते हुए कहा कि माफ कर दो। थोड़ी बहुत गलती तो काम करने वाले से होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जीएसटी की नई दरें आज से लागू: ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ इज ऑफ लिविंग’ को मिलेगा बढ़ावा, जाने क्या बोले उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार धर्म का अपमान करना बर्दाश्त नहीं - परमार
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि उज्जैन भाजपा के नगर अध्यक्ष का मंच से 'धर्म का नाश हो' जैसा आपत्तिजनक बयान देना न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान है, बल्कि यह भाजपा की पाखंडी राजनीति की पोल खोलता है। ये वही नेता हैं जिन्होंने पहले भी महाकाल मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए, भगवान को भोग लगाने से पहले प्रसाद में उपयोग होने वाली दाल को चख लिया था, जो पूरी तरह से धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध था। अब वही व्यक्ति खुलेआम धर्म के नाश की बात कर रहा है। क्या भाजपा ऐसे ही लोगों को हिंदू धर्म का प्रतिनिधि मानती है? क्या यह संगठन के मूल विचारों का हिस्सा है? जब-जब सत्ता के नशे में चूर नेताओं ने धर्म का अपमान किया है, तब-तब जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। हम इस मानसिकता की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि भाजपा तत्काल इस बयान पर माफी मांगे और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। धर्म किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है यह हमारी आस्था है। और उसका बार-बार अपमान अब बर्दाश्त नहीं होगा।

 

Ujjain News: BJP city president in trouble for making false statements against religion
विरोधस्वरूप पुतला दहन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
गंगाजल लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता
सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान गौमूत्र और गंगाजल से भाजपा कार्यालय को शुद्ध करने के लिए वहां जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मांग की है कि संजय अग्रवाल तत्काल इस्तीफा दें और भाजपा संगठन उन पर कठोर कार्रवाई करे।

संजय अग्रवाल बोले - भगवा ध्वज पकड़ना कांग्रेस को हमने सिखाया
भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई को दबाने के लिए नए मुद्दे गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाथ में भगवा ध्वज पकड़ना भी हमने कांग्रेस को सिखाया है। उनके लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed