फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Baba Mahakal's Bhasma Aarti Today Rangpanchami celebrated tomorrow by offering water with saffron

Ujjain News: श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल ने रमाई भस्म, कल केसर युक्त जल अर्पित कर मनाई जाएगी रंगपंचमी

Tue, 18 Mar 2025 08:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 08:56 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर भस्मारती में बाबा महाकाल को एक लोटा केसर युक्त जल अर्पित किया जाएगा। मंदिर में रंग और गुलाल ले जाना पूरी तहर प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में होली भी नहीं खेल सकेंगे। 

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal's Bhasma Aarti Today Rangpanchami celebrated tomorrow by offering water with saffron
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार 19 मार्च को रंगपंचमी पर रंग, गुलाल और कलर गन समेत अन्य सामग्री लगाना प्रतिबंधित रहेगा। एक लोटा केसर युक्त जल अर्पित कर बाबा के आंगन में रंगपंचमी मनाई जाएगी। वहीं, आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई, जिसके बाद भक्तों ने दिव्य दर्शन का लाभ लिया और 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मथुरा वृंदावन की तरह शहरवासी खेलेंगे रंग गुलाल, कल गोपाल मंदिर पर रापट रोलिया, कड़ाव का पूजन किया
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद, बाबा महाकाल को स्नान करवाया गया, फिर दूध, दही, शहद, शक्कर एवं घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस दिव्य श्रृंगार के दर्शन किए और 'जय श्री महाकाल' के जयकारे लगाए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी

रंगपंचमी के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर भस्मारती में एक लोटा केसर युक्त जल और संध्या आरती में केसर का रंग प्रतीकात्मक रूप से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा। हर्बल गुलाल, केसर युक्त जल एवं केसर का रंग मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा भस्मारती पुजारी और शासकीय पुजारी को उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर समिति के आदेशानुसार रंगपंचमी पर गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् और सम्पूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल ले जाना, उड़ाना या आपस में लगाना प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को जांच के उपरांत ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed