{"_id":"661aa0ef233b7390c50ae8c7","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-dressed-in-the-form-of-ardhanarishwar-in-the-evening-aarti-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सांध्य आरती में अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; नवरात्र में बाबा का हुआ आकर्षक शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सांध्य आरती में अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; नवरात्र में बाबा का हुआ आकर्षक शृंगार
Sat, 13 Apr 2024 08:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:42 PM IST
सार
आज भी बाबा महाकाल का नवरात्रि पर्व को देखते हुए अर्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया। आज का शृंगार श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार शाम सांध्य आरती के दौरान शाम को बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का भांग और मावे से अर्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में शाम 5 बजे बाद ही बाबा महाकाल का जलाभिषेक रोक दिया जाता है। इसके बाद सांध्य आरती की तैयारी शुरू कर दी जाती है। आज भी बाबा महाकाल का नवरात्रि पर्व को देखते हुए अर्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया। आज का शृंगार श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था, क्योंकि भांग और मावे से किए गए शृंगार में एक ओर भगवान शिव तो दूसरी और माता जी के स्वरूप में शृंगार किया गया था।
विज्ञापन
शृंगार में एक और जहां भगवान के शीश पर नाग विराजित था तो वहीं त्रिपुंड के साथ ही मस्तक पर चंद्र भी विराजमान किया गया। दूसरी ओर माता के स्वरूप में बिंदिया और नाक में नथनी पहनाकर दिव्य अलौकिक शृंगार किया गया था। जिसे देखकर श्रद्धालु जय श्री महाकाल का उद्घोष कर रहे थे।
विज्ञापन
