{"_id":"6610bed7c4b9a13c8c06cd95","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-dressed-in-bhasmarti-wearing-a-garland-of-mundus-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मुंडों की माला पहनकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मुंडों की माला पहनकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन
Sat, 06 Apr 2024 08:47 AM IST
उदित दीक्षित
उज्जैन
उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:47 AM IST
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को मुंडों की माला पहनाई गई, मस्तक पर सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित किया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को मुंडों की माला पहनाई गई, मस्तक पर सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
