{"_id":"65fe5321e9e25e014a0d3cf7","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-became-saffron-in-bhasma-aarti-adorned-with-mow-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्मआरती में भगवामय हुए बाबा महाकाल, मावे से श्रंगार; रुद्राक्ष-कमल के फूलों की पहनाई गई माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्मआरती में भगवामय हुए बाबा महाकाल, मावे से श्रंगार; रुद्राक्ष-कमल के फूलों की पहनाई गई माला
Sat, 23 Mar 2024 10:26 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:26 AM IST
सार
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
चतुर्दशी पर कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व कमल के पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि चतुर्दशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का चन्द्र ओर त्रिपुंड तिलक लगाकर मावे से श्रृंगार किया गया और श्रृंगार में अधिक से अधिक सिंदूरी रंग का उपयोग किया गया, जिससे बाबा महाकाल भगवामय हो गए।
विज्ञापन
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और गुजिया का भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
हरियाणा के भक्त ने चांदी का श्रृंगार भेट किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में हरियाणा के हरीश आहूजा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर के लिए चांदी का श्रृंगार अर्पित किया गया। जिसमे 1 नग त्रिपुंड, 1 नग चंद्रमा, 2 नग भौहे (पलक), 2 नग नेत्र, 1 नग नाक, 1 नग होठ, 1 नग बिल्वपत्र अर्पित किया। जिसका कुल वजन 178.800 ग्राम है। जिसे मंदिर समिति द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। श्री महाकालेश्व मंदिर के पुजारी विजय शर्मा द्वारा सम्मान किया गया।
