फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Assistant engineer who demanded bribe of Rs 12 thousand in the name of giving connection arrested

Ujjain News: कनेक्शन देने के नाम पर 12 हजार की रिश्वत मांग रहा था सहायक यंत्री, लोकायुक्त ने नगदी समेत पकड़ा

Wed, 29 Nov 2023 10:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

Ujjain News: बिजली कनेक्शन लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बिजली विभाग के सहायत यंत्री को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक यंत्री के पास से 12 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Assistant engineer who demanded bribe of Rs 12 thousand in the name of giving connection arrested
रिश्वत लेने वाला सहायक यंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनेक्शन देने के नाम पर बिजली ठेकेदार से रिश्वत की मांगने वाला एमपीईबी का सहायक यंत्री लोकायुक्त की गिरफ्त में आ गया। उसके पास से रिश्वत के 12 हजार रुपये जब्त किये गये हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण का प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि तीन दिन पहले बिजली विभाग में ठेकेदारी करने वाले राधेश्याम सिसौदिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नई सड़क एमपीईबी जोन में पदस्थ सहायक यंत्री मणिशंकर मणि कनेक्शन देने के नाम पर 12 हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि करने के बाद सहायक यंत्री को पकड़ने के लिये योजना बनाई गई।
विज्ञापन


सहायक यंत्री ने ठेकेदार राधेश्याम को रिश्वत लेकर इंदौर गेट पूर्णानंद गणेश मंदिर के पास बुलाया। जहां लोकायुक्त टीम भी पहुंच गई थी। मणिशंकर ने जैसे ही रिश्वत के 12 हजार रुपये लिये और अपनी जेब में रखे लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जिसे देवासगेट थाने लाया गया, जहां रिश्वत के 12 हजार रुपये बरामद कर सहायक यंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जमानत पर रिहा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले राधेश्याम सिसौदिया ने बताया कि वह कई सालों से बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम कर रहा है। इंदौर गेट क्षेत्र के आनंदगंज की झिरी में बनी तृप्ति गुप्ता की होटल में कनेक्शन के लिये उसने आवेदन दिया था। लेकिन सहायक यंत्री लोड अधिक होने का हवाला देकर 12 हजार मांग रहा था, जबकि व्यवसायिक कनेक्शन चार्ज 35 हजार रुपये लगता है। बिजली ठेकेदार का आरोप था कि मणिशंकर पूर्व में भी कई ठेकेदारों से रिश्वत ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed