फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Akash Srivastava of Birth-Death Branch suspended for misuse of digital signature

Ujjain: डिजिटल हस्ताक्षर का गलत उपयोग करने पर जन्म-मृत्यु शाखा के आकाश श्रीवास्तव निलंबित, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Sep 2023 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बालिका के नाम को चढ़ाते हुए जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। निगम आयुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Ujjain News Akash Srivastava of Birth-Death Branch suspended for misuse of digital signature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह द्वारा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा के सहायक वर्ग-3 आकाश श्रीवास्तव द्वारा शाखा प्रभारी की अनुपस्थिति में डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग कर आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बालिका के नाम को चढ़ाते हुए जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने पर निलंबित किया गया है। साथ ही गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड अटैच किया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि संज्ञान में आया कि श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी अधिकारी (जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा) की अनुपस्थिति में दिनांक 24/8/2023 को कम्प्यूटर ऑपरेटर से बिना प्रभारी अधिकारी की अनुशंसा के प्रभारी अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग कर आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बालिका के नाम को चढ़ाते हुए जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निगम के समस्त कर्मचारियों को यह संदेश दिया है कि वह नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य सुनिश्चित करें। नियम विरुद्ध किए जाने वाले किसी भी कार्य को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed