फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: After seeing Mahakal, MP Anil Firoziya took out Abhinandan Yatra

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर सांसद फिरोजिया ने निकाली अभिनंदन यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बात

Fri, 15 Mar 2024 11:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 11:01 PM IST
सार

अभिनंदन यात्रा में सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि आजादी के बाद अब तक की सरकारों में मोदी सरकार ने किया सबसे ज्यादा विकास।

विज्ञापन
Ujjain News: After seeing Mahakal, MP Anil Firoziya took out Abhinandan Yatra
महाकाल के दर्शन करते सांसद अनिल फिरोजिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं और इसमें से 60 साल तक देश में कांग्रेस ने राज किया और बाकी के 15 से 16 वर्ष सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को देश में शासन करने का मौका मिला है। इस छोटे से कार्यकाल में मोदी जी के 10 सालों में देश में वह काम हुए हैं जो कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर पाई। आज भारत का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है और इसका एकमात्र श्रेय यदि किसी को दिया जाए तो वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। ये बात लोकशक्ति कार्यालय पर उज्जैन आलोट लोकसभा के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


इसके पूर्व उज्जैन आलोट लोकसभा के प्रत्याशी एवं सांसद अनिल फिरोजिया ने महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया और कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन यात्रा के रूप में लोकसभा कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की बात को आज भी विश्व सुनता है उसका सीधा उदाहरण यूक्रेन और रूस में जब युद्ध हो रहा था तो हमारे देश के विद्यार्थियों को सिर्फ हाथ में तिरंगा देखकर दोनों देश की सेना ने युद्ध विराम किया था और हमारे देश के विद्यार्थी सुरक्षित भारत आए थे। उस दौरान दूसरे देश के विद्यार्थियों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए और तिरंगा हाथ में लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा भारत देश और हमारे प्रधानमंत्री वसुदेव कुटुंबकम कहते ही नहीं उसे आत्मसात भी करते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना की वैक्सीन भारत के करोड़ों लोगों को तो मुफ्त में लगवाई साथी हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान उसे भी मुफ्त में मोदी जी ने वैक्सीन दी।  


कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्रसिंह पंड्या, तेजबहादुर सिंह चौहान सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय, सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed