फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: A unique devotee of Mahakal makes a mask from the soil of Ujjain and adorns Lord Shiva in Punjab

Ujjain Mahakal: महाकाल का अनोखा भक्त, उज्जैन की मिट्टी से मुखौटा बनाकर पंजाब में करते हैं शिवजी का शृंगार

Mon, 16 Oct 2023 07:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 07:57 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के कई भक्त हैं, जो अपनी अनोखी भक्ति के लिए चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक भक्त पंजाब के अंबाला में रहने वाले इंद्रजीत हैं। इंद्रजीत उज्जैन से मिट्टी लेकर जाते हैं और शिव मंदिरों में उस मिट्टी से शिवजी की अलग-अलग मूर्तियां बनाते हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: A unique devotee of Mahakal makes a mask from the soil of Ujjain and adorns Lord Shiva in Punjab
इंद्रजीत मुखौटा बनाकर श्रृंगार करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के भक्त और दीवाने देश भर में बसे हैं और महाकाल को याद करने के लिए कुछ नया करते रहते हैं। देशभर के इन भक्तों की भक्ति सुर्खियां बन जाती हैं। इसी तरह पंजाब के अंबाला शहर में पिछले कई सालों से महादेव के भक्त उज्जैन आकर उज्जैन महाकाल क्षेत्र से मिट्टी ले जाते हैं और मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उज्जैन महाकाल की तरह की उनका श्रृंगार करते हैं। हर त्यौहार पर शिवलिंग पर मिट्टी से अलग प्रतिमाएं बनाई जाती है जिस तरह उज्जैन के महाकाल शिवलिंग पर हर त्यौहार पर अलग-अलग श्रृंगार होते हैं उसी तरह यहां भी श्रृंगार किए जाते हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जो व्यक्ति यह श्रृंगार करता है वह कोई कलाकार नहीं बल्कि महादेव का भक्त है। इस बारे में जानकारी देते हुए भगवान शिव के भक्त इंद्रजीत ने कहा कि वे पिछले कई सालों से अंबाला में अलग-अलग मंदिर में शिवलिंग पर मिट्टी से भव्य प्रतिमाएं बनाते हैं और उज्जैन महाकाल की तरह उसका श्रृंगार करते हैं। इंद्रजीत बताते हैं कि हर त्यौहार पर अलग-अलग प्रतिमा शिव श्रृंगार के रूप में बनाई जाती है। लोग खासतौर पर यह श्रृंगार देखने के लिए आते हैं चाहे जन्माष्टमी हो या फिर शिवरात्रि हो या नवरात्रे हों। हर त्यौहार पर अलग प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह श्रृंगार करना कहीं से सीखा नहीं भगवान महाकाल की भक्ति और रोज नए श्रृंगार देखकर भगवान के मोह ने उन्हें ये सीखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed