फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: A procession was taken out by those who tied hands and legs and beat up the minor

Ujjain News: हाथ-पैर बांधकर नाबालिग को पीटने वालों का निकाला जुलूस, पर्स चोरी का लगाया था आरोप

Wed, 13 Mar 2024 10:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 13 Mar 2024 10:55 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हाथ-पैर बांधकर नाबालिग को पीटने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और जुलूस निकालकर थाने तक लेकर गए। दोनों युवकों ने नाबालिग पर पर्स चोरी का आरोप लगाकर पीटा था। 

विज्ञापन
Ujjain News: A procession was taken out by those who tied hands and legs and beat up the minor
उज्जैन में नाबालिग से मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गल्ले से रुपये चोरी करने वाले नाबालिग को बंधक बनाकर थप्पड़-मुक्के मारने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के कृत्य को देखते हुए उनका जुलूस निकाला। 

विज्ञापन


रामीनगर में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को लक्ष्मीनगर चौराहा पर दो युवकों ने बंधक बना रखा था। बिजली के खंबे से बांधकर खूब थप्पड़-मुक्के मारे थे। युवकों ने नाबालिग पर सोडा वैन के गल्ले में रखा पर्स चोरी करने का आरोप लगाया था। माधवनगर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर विजय पिता कमलसिंह डोडिया निवासी रामीनगर और उसके साथी शोएब के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसआई पवन वास्कले ने बताया कि दोनों युवको को गिरफ्तार किया गया। दोपहर में उन्हें अपराधिक तस्दीक के लिए ले जाया गया। एसआई वास्कले के अनुसार नाबालिग के खिलाफ चोरी की शिकायत विजय डोडिया ने दर्ज कराई है। नाबालिग ने उसके गल्ले से पर्स चोरी किया था, जिसमें 200 रुपये नगद और आधार कार्ड की फोटो कॉपी रखी हुई थी। नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद नोटिस तामिल कराया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग को बंधक बनाने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नाबलिग नशे की हालत में होना सामने आया था। उसे परिजनों को बुलाकर सुपूर्द किया था। नशा उतरने के बाद उसकी शिकायत पर मारपीट करने वालों पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed